×

Banda News: देश की मांग है भाजपा सरकार - जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद

Banda News: शनिवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में चुनाव कार्यालयों का उदघाटन कर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को रेकार्ड मतों से जिताने के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार, 400 पार' का नारा बुलंद किया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 5 May 2024 3:15 PM GMT
Jal Shakti minister Ramkesh Nishad
X

Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad (Pic:Newstrack)

Banda News: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की निर्णायक बढ़त बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जनसंपर्क के साथ ही पार्टी रचना के मुताबिक हर मंडल में चुनाव कार्यालय खोलकर कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। शनिवार को उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी के बड़ोखर, पैलानी, तिंदवारी तथा जसपुरा मंडलों में चुनाव कार्यालयों को विधि विधान से उदघाटन कर हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को रेकार्ड जीत दिलाने की अपील की। जवाब में कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार, 400 पार' का नारा बुलंद किया।

समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी

चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने के दौरान राज्यमंत्री निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा बढ़त ले चुकी है। इसे न केवल बनाए रखना है बल्कि इजाफा भी करना है। भाजपा सरकार देश की मांग है। समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी है। यही वजह है कि देश भर में 'फिर एक बार, मोदी सरकार' का स्वर गूंज रहा है।

जिहादियों को दें करारा जवाब

निषाद ने कहा, कमोवेश वीर भूमि बुंदेलखंड में भी यही माहौल है। जनता का विश्वास और समर्थन मोदी और भाजपा के साथ है। देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जनता मोदी के हाथ मजबूत करना चाहती है। भारत के 'इस्लामीकरण' की साजिश हो रही है। मामला 'वोट जिहाद' तक पहुंच गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाह करना है। इससे हम अपना लक्ष्य आसानी से हासिल करने में सफल होंगे।

मौजूद रहे वरिष्ठ भाजपाई

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता समेत देवेंद्र शुक्ला, राकेश सिंह चौहान, अखिलेश नाथ दीक्षित, रामकरण बच्चन, स्वर्ण सिंह, सुधीर सिंह, आनंदस्वरूप द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, महेश निषाद, ममता त्रिपाठी, कृष्ण कुमार शुक्ला, राकेश बाजपेई, दिलीप गुप्ता, अनूप तिवारी, अमित निगम, अनूप सिंह, भूरेलाल फौजी, राजू सिंह फौजी, अतुल दीक्षित, अरूण पटेल, अशीष चंदेल, बड़ेलाल पटेल, राजबहादुर सिंह, अरूण शुक्ला, जगपत सिंह, बृजेंद्र पटेल, रामआसरे सिंह, चंद्रभूषण पटेल, आलोक मिश्रा, अखिल पटेल, शिवसागर द्विवेदी और बलबीर सिंह आदि भाजपा नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story