×

Barabanki: वसीम राईन ने की पीएम मोदी की सराहना, कांग्रेस-सपा पर किया हमला

Barabanki: आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ (र) के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। वहीं सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 23 April 2024 9:34 AM GMT
barabanki news
X

बाराबंकी में वसीम राईन ने की पीएम मोदी की सराहना (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ (र) के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। वहीं सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस बराबर हमारा वोट लेते आई है। लेकिन इन्होंने कभी भी हमारा नाम लेना उचित नहीं समझा। वहीं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुसलमानों के लिए राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक बराबरी के लिए जिस तरह से आवाज उठाई है, हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं और धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं। क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया।

वसीम राईन ने कहा कि हमारा सवाल तो उन लोगों से है जो हमारा बराबर वोट लेते चले आए हैं लेकिन हमारा पसमांदा नाम लेना भी उचित नहीं समझा। कांग्रेस ने तो हमें दलित से बदतर हालत पर पहुंचा दिया और हमारा नाम भी नहीं लेते हैं। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमान का दर्द समझा और आवाज उठाई। उनके आवाज उठाने से इन लोगों को दर्द जरूर होता है, लेकिन कभी पसमांदा मुसलमानों का नाम लेना कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उचित नहीं समझा।

इतनी बड़ी आबादी पसमांदा मुसलमानों की है और उसमें सबसे बड़ी आबादी ’अंसारी’ बिरादरी की है। लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश में किसी अंसारी को गठबंधन ने टिकट नहीं दिया है। तो जिस तरह से यह लोग टिकट नहीं दे रहे हैं, संगठनों में जगह नहीं दे रहे हैं, सिर्फ वोट लेना चाह रहे हैं। तो टिकट न देना उनकी मजबूरी रही होगी, लेकिन पसमांदा मुसलमानों की कोई मजबूरी नहीं है कि उनको वोट करें। आगे वसीम राईन ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव रिजल्ट में गठबंधन को पता चल जाएगा कि पसमांदा मुसलमान को नजर अंदाज करने का नतीजा क्या होता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story