×

Bareilly News: पति-पत्नी ने झगडे़ के बाद पिया टॉयलेट क्लीनर

Bareilly News: मामूली विवाद के बाद पति पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर पी कर जान देने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर है।

Sunny Goswami
Published on: 5 May 2024 10:00 AM GMT
Bareilly News
X

टॉयलेट क्लीनर पीने से बीगड़ी हालत। (Pic: Newstrack)

Bareilly News: पति पत्नी के झगडे़ होने पर पत्नी ने गुस्से मे टॉयलेट क्लीनर पी लिया। पत्नी के टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद पति ने भी टॉयलेट क्लीनर पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर दोनों को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पति-पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विवाद के बाद पिया टॉयलेट क्लीनर

थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी सीमा (25) का शनिवार की रात अपनी सास गंगादेवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी ज्यादा बढ़ने के बाद सीमा का पति धर्मेंद्र ने पत्नी और माँ का विवाद सुलझाने का प्रयास किया। जिसके बाद सीमा का अपने पति धर्मेंद्र से विवाद होने लगा। जिसके बाद सीमा ने नाराज़ होकर घर मे रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे सीमा की हालत बिगड़ने लगी, पत्नी को टॉयलेट क्लीनर पीता देख धर्मेन्द्र ने भी टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिसके बाद पति पत्नी दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन पति पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहाँ दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल मे दोनों का इलाज चल रहा है।

दोनों का उपचार जारी

बताया जा रहा है शनिवार देर रात सीमा की अपनी सास गंगादेवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। कुछ ही देर में झगड़ा बढ़ता देख सीमा का पति धर्मेन्द्र बीच में बोल गया। पति को बीच में बोलता देख सीमा का गुस्सा और बढ़ गया। जिसके बाद सीमा ने गुस्से मे आकर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। अगर धर्मेन्द्र सीमा और सास के झगडे़ के बीच में नहीं बोलता तो शायद यह विवाद नहीं बढ़ता। धर्मेंद्र को नहीं पता था कि उसके बीच में बोलने से झगड़ा और बढ़ जायेगा और उसकी पत्नी टॉयलेट क्लीनर पी लेगी। टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद जिला अस्पताल मे पति पत्नी भर्ती हैं, जहाँ गंभीर हालत में दोनों का उपचार चल रहा है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story