×

Bareilly News: महिला प्रधान और बेटों की गिरफ्तारी न होने से लेखपाल नाराज, किया कार्य बहिष्कार

Bareilly News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल पर महिला प्रधान और उसके बेटों के जानलेवा हमले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई।

Sunny Goswami
Published on: 24 Feb 2024 10:34 AM GMT
bareilly news
X

बरेली में महिला प्रधान और बेटों की गिरफ्तारी न होने से लेखपाल नाराज (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल पर महिला प्रधान और उसके बेटों के जानलेवा हमले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई। जिस पर मीरगंज तहसील के लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार किया और तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने मांग की है कि जल्द ही पुलिस महिला प्रधान और उसके बेटों को गिरफ्तार करे।

पीड़ित लेखपाल गिरन्द सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर चकरोड की शिकायत पर वह चकरोड नापने गए थे। जहां प्रधान के बेटे ने इसका विरोध किया और अपने भाइयों और माँ के साथ उस पर और उसके साथी पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस चारों को गिरफ्तार करे।

लेखपाल पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ महिला प्रधान और उसके तीन बेटों ने हमला किया है। जिसमे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज़ होने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी लेखपाल अगर पैमाइश करने जाता है तो उनको थाने से पुलिस सुरक्षा नहीं मिलती है। जिसके कारण लेखपालों को अकेले हीं मौके पर पहुंचकर अपना कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर हमला करने वालों की गिरफ़्तारी नहीं होती है तो आज तहसील के लेखपाल कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं इसके बाद जिले के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।

क्या बोले एसडीएम

इस मामले पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल पर चार लोगों ने हमला किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमारा प्रयास है कि सभी हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने बताया है कि साक्ष्य प्राप्त नहीं होने के कारण अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story