×

Bareilly News: बरेली-आँवला में कल होने वाले मतदान के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Lok Sabha Chunav 2024: बरेली में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये जिले में 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 5 कंपनी पीएसी और 35 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनात की गई है।

Sunny Goswami
Published on: 6 May 2024 11:14 AM GMT
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic:Newstrack)

Bareilly News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होगा। जिसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए है। वहीं बरेली और आँवला लोकसभा सीट के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। परसाखेड़ा में 3089 पोलिंग पार्टिया को चुनाव के लिए भेजा गया। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये जिले में 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 5 कंपनी पीएसी और 35 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। बरेली में 3492 पोलिंग बूथ, 575 क्रिटिकल बूथ भी बनाए गए है और 292 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

बरेली और ऑवला लोक सभा में है इतने लाख मतदाता

लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम और मतदान सामिग्री वितरित की जा रही है। बरेली और आँवला लोकसभा में 3492 पोलिंग बूथ पर ईवीएम से वोट डाले जायेंगे। आंवला लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता, 18,91,713, पुरुष मतदाता 10,16,922, महिला मतदाता 8,74,744 और थर्ड जेंडर के 47 वोटर है। जबकि बरेली लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता 19,24,434, पुरुष मतदाता 10,29,111, महिला मतदाता 8,95,247, थर्ड जेंडर 76 वोट डालेंगे।

चुनावकर्मी राखी गंगवार ने कहा कि यह लोकतंत्र का बड़ा पर्व है थोड़ी बहुत कमियां रह जाती हैं। मेरा ड्यूटी फरीदपुर में लगा है। जैसे हम घर पर सारे त्यौहार मनाते हैं उसी तरह से हम सारे सरकारी कर्मचारी यहां लोकतंत्र का पर्व मनाने आए हैं। बहुत खुशी हो रही है। यह देश का पर्व है। महापर्व है जिसको हम सब सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं चुनावकर्मी राजीव यादव ने बताया कि मेरी ड्यूटी बिथरी चैनपुर में लगा है। इससे पहले वो 5 बार चुनाव में ड्यूटी कर चुके हैं। आज बहुत अच्छा लग रहा है। यह हम सब लोग का दायित्व है कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान करें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story