×

Bharat Band: यूपी के इन जिलों में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, बंदी में क्या खुला और किन चीजों पर लगा ताला

Bharat Band: ग्रामीण भारत बंद का पश्चिम यूपी में भी असर दिखने लगा है। किसानों ने रास्तों पर चक्का जाम करना शुरू कर दिया है।

Aakanksha Dixit
Published on: 16 Feb 2024 7:56 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2024 7:58 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

bharat bandh effect in up source: social media  

Bharat Band: शम्भू बॉर्डर पर किसान एमएसपी, कर्ज माफी जैसी कई मांगों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। अभी तीन बैठकें की जा चुकी हैं, मगर उसका कोई परिणाम नहीं निकला। कल भी केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच वार्ता हुई। इस मीटिंग का परिणाम रविवार को आएगा। किसानों के विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद का उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में में भी असर देखने को मिल रहा। देहात क्षेत्र में किसान काफी कम संख्या में अपने खेतों पर गए। सुबह मंडी भी बंद रही। यही नहीं ट्रांसपोर्ट से गाड़ियों में माल भी नहीं लादा गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक प्रदर्शन

भोपा क्षेत्र में नहर पुल पर सुबह ही सभी कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। इसके अलावा खतौली, मंसूरपुर, जानसठ समेत अन्य क्षेत्र में बनाए गए प्वाइंट पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दुकानों से लेकर कई हाइवे और बस अड्डों से लेकर संस्थान तक इस बंदी की चपेट में है। बंद के चलते सब्जी-फल व अन्य खाद्य सामाग्रियों की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। शाम तक हालात इसी तरह के बने रहने के आसार हैं। उधर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। ताकि किसी भी प्रकार यह धरना उग्र रूप न ले इसके पोरे प्रयास किये जा रहे है और सावधानियां बरती जब रही।

यहाँ होगा धरना प्रदर्शन

भाकियू किसानों का विरोध प्रदर्शन विभिन्न स्थानों पर चल रहा है। उन्होंने ब्लॉक खतौली में नावला कोठी, ब्लॉक जानसठ में खतौली तिराहा, मोरना ब्लॉक में भोपा पुल, चरथावल ब्लॉक में नहर पर, पुरकाजी ब्लॉक में फलौदा कट, शाहपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर, बुढ़ाना में बायवाला चौकी व फुगाना, सदर ब्लॉक में बागोवाली चौराहा, और बघरा ब्लॉक में जागाहेड़ी टोल पर धरना प्रदर्शन किया है। उनकी माँगें हैं - गन्ने के मानकों पर नियंत्रण, किसानों के कर्ज माफी, और भारत में आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों में जल और बिजली के दरों पर कमी की जाये।

शामली में भी धरना प्रदर्शन शुरू

भाकियू कार्यकताओं ने शामली में तहसील के सामने और झिंझाना में गाड़ी वाले चौराहे के सामने धरना प्रदर्शन शुरू दिया। सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की जा रही है। साथ ही दिल्ली कूच कर रहे सभी किसानों के साथ कोई भी ज्यादती नहीं होने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि यदि किसानों का उत्पीड़न किया गया तो वे भी दिल्ली में जाकर डेरा डालेंगे। किसान यहाँ पर दोपहर 2.00 बजे तक तक धरना देंगे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story