×

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी के 20 जिलों से गुजरेगी,चंदौली में राहुल की जनसभा, अमेठी में प्रियंका गांधी होंगी साथ

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी 14 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। यात्रा 11 दिनों में 20 जिलों का सफर करके 25 फरवरी को आगरा से होते हुए राजस्थान जाएगी।

Aakanksha Dixit
Published on: 13 Feb 2024 6:17 AM GMT
Uttar Pradesh
X

bharat jodo nyay yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा 11 दिनों में 20 जिलों का सफर तय करते हुए 25 फरवरी को आगरा से होते हुए राजस्थान जाएगी। इसमें चंदौली और आगरा में राहुल गांधी जनसभा करेंगे, और अमेठी, लखनऊ, बरेली, और अन्य जिलों में भी जनसभाएं होने की तैयारी है।

राहुल गांधी की यात्रा पर प्रदेश कांग्रेस को जिम्मेदारी

विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में सीटों के बंटवारे के इस तर्क- वितर्क के बीच प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के सामने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की और यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों तथा उनके आसपास के जिलों में निवास करने वाले दो से तीन वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का समन्वयक बनाए जाने का निर्णय किया। यात्रा के लिए 20 जिलों में समन्वयक बनाए जाने के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

प्रदेश संयोजक के साथ बैठक: यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सह संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, मीडिया चेयरमैन पूर्व मंत्री डा. सीपी राय, वार रूम के सदस्य संजय सिंह व संजय दीक्षित ने संगठनात्मक व्यवस्था, मीडिया की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार के तरीकों समेत अन्य मुद्दों पर विमर्श किया।

राहुल गांधी की यात्रा का विस्तार

राहुल गांधी 14 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। यात्रा 11 दिनों में 20 जिलों का सफर करके 25 फरवरी को आगरा से होते हुए राजस्थान जाएगी। चंदौली और आगरा में राहुल गांधी जनसभा करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अमेठी, लखनऊ, बरेली और अन्य जिलों में भी जनसभा कराए जाने की भी तैयारी है, हालांकि अभी उन जिलों के नाम अभी पूर्ण रूप से तय नहीं हो सके हैं।

यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के बीच चंदौली, ज्ञानपुर अन्तर कॉलेज, मेवालाल बगिया मैदान, तेंदुआ अमेठी, बंथरा, बड़ागांव, उरई, जालौन इन स्थानों पर रात्रि विश्राम किया जायेगा। राहुल गांधी अठेहा से अमेठी कस्बा, सगरा तिराहा, बरामासी, ताला, टिकरिया बाईपास के रास्ते स्टेट बैंक, वी मार्ट, गौरीगंज कस्बा होते हुए बाबूगंज (निकट टोल प्लाजा ) पहुचेंगी। उसके बाद 20 को फुर्सतगंज से यात्रा शुरू होगी फिर रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। गौरीगंज के बाबूगंज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे और न्याय यात्रा के दौरान तेंदुआ, अमेठी में रात्रि विश्राम करेंगे। यह तो हम सब जानते है किअमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि है। ऐसे में सभी की निगाहें अमेठी में यात्रा के पहुंचने के बाद सफलता पर टिकी है।इसके अलावा, प्रियंका गांधी वाराणसी और रायबरेली के कार्यक्रमों में भी रह सकती हैं। वाराणसी में राहुल गांधी काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, जबकि रायबरेली में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जायेगा।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story