×

भाजपा से निष्कासित किए गए 38 पदाधिकारी, जारी हुई नामों की सूची

भाजपा ने 38 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशयों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बड़ी कार्रवाई की है।

Network
Reporter NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 April 2021 2:55 PM GMT (Updated on: 21 April 2021 2:58 PM GMT)
भाजपा(BJP) ने 38 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशयों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बड़ी कार्रवाई की है।
X

भाजपा (फोटो-सोशल मीडिया)

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले से भाजपा पार्टी से बड़ी खबर आ रही है। यहां से भाजपा(BJP) ने 38 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशयों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बड़ी कार्रवाई की है।

भाजपा ने सख्त कदम उठाते हुए जिला महामंत्री,जिला कार्य समिति सदस्य, अध्यक्ष साहकारी संघ पुत्तीलाल गौतम पर भी कारवाई की है। साथ ही जिला महामंत्री किसान मोर्चा रमेश चंद्र तिवारी भी निष्कासित किए गए हैं। बता दें, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।

इसलिए किया निष्कासित

इनके अलावा मंडल उपाध्यक्ष, बूथ संयोजक, आईटी संयोजक, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा सहित 38 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा कि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने पार्टी फैसले के खिलाफ जाने पर कारवाई की।

वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष उन्नाव राजकिशोर रावत को पार्टी नेताओं की फोटो प्रयोग करने पर प्रचार सामाग्री जब्त कराने के निर्देश दिए।

ये रही निष्कासित पदाधिकारियों की सूची




इससे पहले यूपी के बिजनौर से भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने व अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने वाले 11 पार्टी नेताओं को संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

यहां से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा ने सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। कई नेता प्रत्याशी बनने की होड़ में थे। लेकिन भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया, वे पार्टी से बगावत करके भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में या तो खुद कूद गए या फिर अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story