×

Sant Kabir Nagar News: भाजपा की महिला नेत्री ने सरकार के मंत्री पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sant Kabir Nagar News: महिला नेत्री ने जिला कारागार व होमगार्ड मंत्री पर शारीरिक शोषण व धमकी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

Amit Pandey
Published on: 1 Aug 2023 3:50 PM GMT

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीर नगर जिले की भाजपा नेत्री ने योगी सरकार के मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित उप मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। मीडिया से बातचीत में महिला नेत्री ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मंत्री ने उनके साथ दुराचार करने की घटना को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि पूरा मामला संतकबीर नगर जिले से जुड़ा हुआ है, जहां की भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने अपने ही सरकार के मंत्री के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी के जिला कारागार व होमगार्ड मंत्री पर संतकबीर नगर जिले की भाजपा नेत्री ने शारीरिक शोषण व धमकी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

मेरा बलात्कार व शारीरिक शोषण किया गया- भाजपा नेत्री

पत्र मीडिया में आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। जिले के खलीलाबाद शहर निवासी एक भाजपा नेत्री ने कहा कि वह पिछले 23 वर्ष से भाजपा की कर्त्तव्य निष्ठ व संघर्षशील कार्यकत्री है। वह शासन द्वारा मनोनीत सभासद भी रह चुकी हैं। उन्होंने हमेशा भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश के राज्यमंत्री ने मेरे साथ शारीरिक शोषण किया। पति के बीमार होने पर इन्होंने मेरा बलात्कार व शारीरिक शोषण किया।

भाजपा नेत्री ने कहा कि 2019 में प्रार्थी का मेरा बलात्कार व राजनीतिक शोषण किया और विरोध करने पर कहा कि राजनीति में यह सब चलता है। आगे बढ़ने का यही एक रास्ता है। मेरे पति को उस समय फालिज की बीमारी से ग्रसित थे। इसलिए उस समय विप्पति के कारण पूरी शिकायत मुख्यमंत्री से नहीं कर सकी और पति के बीमारी में मंत्री ने शिकायत न करने का दबाव डाला।

राजनीति में यह सब चलता है

भाजपा नेत्री ने बताया कि एक काम से मंत्री ने भाजपा कार्यालय बुलाया, उसके बाद वह मुझे अपने निजी गाड़ी से एक प्रजापति समाज के कार्यक्रम का झूठा हवाला देते हुए एक घर में ले गए। मुझे भोजन कराए, भोजन करते ही मुझे नींद सी आने लगी। मंत्री मुझसे चिपक कर बैठ गए और मना करने पर कहने लगे की राजनीति में यह सब चलता है।

Amit Pandey

Amit Pandey

Next Story