×

Agra News:मुलायम के शैडो रहे केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश को बताया टि्वटर पुत्र

केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ट्विटर पुत्र कहा...

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Deepak Raj
Published on: 21 Aug 2021 10:58 AM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 1:21 PM GMT)
File photo taken from social media
X

एस पी बघेल फाइल फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Agra News: यूपी में विधानसभा चुनाव के तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नेताओं की जुबान छुरी से ज्यादा तेज चलने लगी है। सभी नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। ठीक इसी प्रकार की बात आज एक प्रेस वार्ता के दौरान देखने को मिला जहां भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रो,एसपी सिंह बघेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ट्विटर पुत्र कह कर उनके कार्यप्रणाली पर तंज कसा।


एस पी बघेल फाइल फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)


आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव को ट्विटर पुत्र कह दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। खास तौर पर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए। बातों-बातों में उन्होंने अखिलेश यादव को ट्विटर पुत्र तो कहा ही, इसके साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें पांचवें साल में जाकर चर्चा-पर्चा की चेतना आई है।

बेटियां पढ़ेंगी तब हीं आगे बढ़ेंगी-बघेल

रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इस त्यौहार पर सभी को बहनों की सुरक्षा के साथ उनकी शिक्षा की भी चिंता करनी होगी, क्योंकि बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी और तभी बुढ़ापा भी बचेगा। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिता की संपत्ति में बेटियों का भी बराबर का हक होता है लेकिन भारत की बेटियां इतनी महान है कि वह कभी अपने हक के लिए भाइयों से लड़ती नहीं है। रक्षाबंधन पर मिठाई और राखी भी लाती हैं और नेग पाकर ही खुश हो जाती हैं।


प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 11 महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों ने कभी महिलाओं को मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी जगह नहीं दी थी। मोदी सरकार ने महिलाओं को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बनाया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story