×

Bulandshahr News: बुलंदशहर में डबल मर्डर, दोस्त के हत्यारे की पीट पीटकर हत्या, 1 गिरफ्तार

Bulandshahr News: एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि गंभीर हालत में विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

Sandeep Tayal
Published on: 14 March 2024 4:53 AM GMT
Bulandshahr News
X

रोते बिलखते परिजन (सोशल मीडिया)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या के दी, बुलंदशहर के एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि हत्या कर भागे हत्यारे की मृतक के परिजनों ने इतनी पिटाई की कि इलाज के दौरान अस्पताल में हत्यारे की भी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में 1 व्यक्ति को हिरासत में ले जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हत्या का खूनी इंतकाम!

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई के चिरौरी गाँव में बुधवार की रात को विनोद के घर नेमपाल गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने रात को एक साथ शराब पी और किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने अपने ही दोस्त नेम सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी और गोली मारकर नेम सिंह की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देख विनोद फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे नेम सिंह के परिजनों ने विनोद को पीछा कर पकड़ लिया, बताया जाता है कि उसके परिजनों ने हत्या का बदला लेने के लिए विनोद की जमकर पिटाई की मरणासन्न कर दिया।

नेम सिंह का फाइल फोटो (Newstrack)

एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि गंभीर हालत में विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी पाने के बाद फॉरेंसिक टीम और डीबाई थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने विनोद की पीट-पीटकर हत्या करने के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस अग्रिम विधि कार्यवाही करने में जुटी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story