×

Bulandshahr Lok Sabha Election 2024: इसी सीट से दो मौजूदा सांसद आजमां रहे किस्मत, भोला सिंह को हैट्रिक की उम्मीद

Bulandshahr Lok Sabha Election 2024: बुलंदशहर सीट से चुनावी मैदान में उतरे 6 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। यहां 18,55176 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 April 2024 7:28 AM GMT
bulandshahr News
X

बुलंदशहर लोकसभा चुनाव 2024ः दो मौजूदा सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर (सोशल मीडिया)

Bulandshahr Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान चल रहा है। बुलंदशहर में भी सुबह सात से वोटिंग जारी है। बुलंदशहर इकलौती ऐसी सीट है जहां से दो मौजूदा सांसद चुनावी मैदान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से सांसद भोला सिंह इस सीट से दोबारा चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं बहुजन समाज पार्टी ने बिजनौर की नगीना सीट से सांसद गिरीश चंद्र जाटव पर दांव लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस ने उम्मीदवार शिवराम वाल्मीकि भी चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं। बुलंदशहर सीट से चुनावी मैदान में उतरे छह उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। यहां 18,55176 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

भोला सिंह को हैट्रिक की उम्मीद

सांसद भोला सिंह इसी सीट से लगातार दो बार जीत का परचम लहरा चुके हैं। इसलिए आत्मविश्वास से लबरेज भोला सिंह को पूरी उम्मीद है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा लहराकर जीत की हैट्रिक लगायेंगे। साल 2019 में उन्होंने बीएसपी के कमलेश वाल्मिकि को हराया था। भोला सिंह ने साल 2019 में 681, 321 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरे नंबर कांग्रेस के बंशी सिंह रहे थे। बंशी सिंह को मात्र 29, 465 मतों से ही संतुष्टि करनी पड़ी थी। इसी तरह साल 2014 में भोला सिंह बीएसपी के प्रदीप सिंह जाटव को हराकर भगवा लहराया था। साल 2014 में सांसद भोला सिंह को 604,449 वोट मिले थे।

बुलंदशहर सीट का इतिहास

बुलंदशहर लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो साल 1952 से 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व था। इसके बाद 1977-80 तक यह सीट लोकदल के खाते में चली गयी थी। साल 1980-84 तक इस सीट पर जनता पार्टी का कब्जा रहा। लेकिन 1984-89 तक एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट को अपना दबदबा कायम कर लिया। साल 1989-91 तक इस सीट पर जनता दल ने चुनाव जीता। लेकिन 1991-2009 तक यहां लगातार भाजपा ने अपना परचम लहराया। लेकिन 2009 और 2014 में बुलंदशहर सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली और इसे अपने कब्जे में कर लिया। लेकिन साल 2014 में भाजपा ने फिर इस सीट पर वापसी की और तब से यह सीट भाजपा के ही खाते में हैं।

बुलंदशहर में सर्वाधिक 77 फीसदी हिंदू आबादी

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक बुलंदशहर में सर्वाधिक आबादी हिंदू समुदाय की है। यहां लगभग 64 फीसदी हिंदू और करीब 35 फीसदी मुस्लिम आबादी है। हिंदुओं में दलित, लोध राजपूत, ब्राह्मण, ठाकुर, जाट समेत हर जाति के 10 से 15 प्रतिशत लोग हैं। वहीं यादव, सिख, कायस्थ, जैन आबादी की संख्या कम हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story