×

Bulandshahr News: अखिलेश के आने से पहले सपा को झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंपति ने की भाजपा ज्वॉइन

Bulandshahr News: सपा के जिला अध्यक्ष मातलूब अली का कहना है कि जांच की आंच उनके दामन तक पहुंचती उससे पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली।

Sandeep Tayal
Published on: 19 April 2024 5:34 AM GMT
Samajwadi party Asha Yadav Harendra Yadav join BJP
X

Samajwadi party Asha Yadav Harendra Yadav join BJP  (photo: social media )

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। सोमवार को बुलंद सिटी माल घोटाले की जांच में घिरे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव और हरेन्द्र यादव ने सपा का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है और साइकिल छोड़ कमल के फूल को अपना लिया। गौतम बुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने दावा किया कि भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है, लेकिन ये दल बदल तब हुआ जब एक दिन बाद यानी शुक्रवार को अखिलेश यादव सिकंदराबाद में गौतमबुद्ध नगर के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डा. महेंद्र नागर के समर्थन में जनसभा करने आ रहे है।

कहीं जांच की आंच से बचने को तो नहीं की भाजपा ज्वाइन!

बुलंदशहर जनपद की खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को यहां मतदान होगा। इंडिया गठबंधन से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर चुनावी मैदान में हैं। शुक्रवार को सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिकंदराबाद में डॉ महेंद्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आएंगे और जनता से जिताने की अपील करेंगे।

बुलंदशहर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान भाजपा विधायक प्रदीप चैधरी ने सदन में बुलंदशहर के बुलंद सिटी मॉल के निर्माण, आवंटन, राजस्व उपयोग आदि में अनियमिताओं और भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच की मांग की थी, जिसके बाद चार दिन पूर्व बुलंदशहर में शान द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने बुलंद सिटी मॉल का भौतिक निरीक्षण शुरू की थी। जांच की आंच की लपटें सपा रालोद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव और उनकी पत्नी आशा यादव की तरफ बढ़ रही थी। रालोद उस समय एनडीए का हिस्सा नहीं था।

मोदी वाशिंग पाउडर से भ्रष्टाचार के आरोपों को धोने के लिए की भाजपा ज्वॉइन

सपा के जिला अध्यक्ष मातलूब अली का कहना है कि जांच की आंच उनके दामन तक पहुंचती उससे पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली। मतलब अली की मानें तो भ्रष्टाचार के आरोपों को मोदी वाशिंग पाउडर से धोने के लिए भगवा पटका धारण कर लिया और भाजपा में शामिल हो गए। दरअसल गुरुवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के झाझर में सीएम योगी की जनसभा के मंच पर सीएम योगी के आने से पूर्व हरेंद्र यादव उनकी पत्नी आशा यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। हालांकि भाजपाई सूत्रों की मानें तो भाजपा ने गौतमबुद्धनगर सीट पर यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए ये कार्ड खेला है। हरेंद्र यादव का 24 क्षेत्र के यादवों पर खास प्रभाव भी है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story