×

Chandauli News: कोहरे व ठंडक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट

Chandauli News: पंडित दीन दयाल जंक्शन स्टेशन के सूचना बोर्ड के मुताबिक करीब एक दर्जन ट्रेनें जिनमें कई राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं, जो 9 से 12 घंटों की देरी से चल रही हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 28 Dec 2023 6:22 AM GMT
Chandauli News
X

 पंडित दीन दयाल जंक्शन (Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद में पंडित दीन दयाल जंक्शन से जाने वाले यात्रियों पर ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। विजिबिलिटी 20 मीटर से कम होने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दर्जन भर से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पीडीडीयू स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 6 से 12 घटे से ज्यादा लेट हैं।

पीडीडीयू स्टेशन के सूचना बोर्ड के मुताबिक करीब एक दर्जन ट्रेनें जिनमें कई राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं, जो 9 से 12 घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी की वजह से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड व कोहरे की वजह से यात्री अपनी ट्रेनों का इन्तजार करते दिख रहे हैं।

ये ट्रेनें चल रही लेट

  • 20408 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस 8:30 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 8:30 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 11:30 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12394 नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12368 आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12398 नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चल रही है।
  • 12941 भावनगर आसनसोल पारसनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है।
Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story