×

Chandra Grahan 2022 : खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अब 2025 का इंतजार

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण शाम 6:20 बजे समाप्त हुआ। दिल्ली, लखनऊ, काशी, पटना, कोहिमा में चंद्र ग्रहण देखा गया।

Vidushi Mishra
Report Vidushi MishraWritten By amanNewstrack Ashutosh Tripathi
Published on: 8 Nov 2022 1:41 PM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 2:06 PM GMT)
chandra grahan 2022
X

लखनऊ में चंद्रग्रहण :फोटो- आशुतोष त्रिपाठी  

Chandra Grahan 2022 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। पूर्ण चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में सबसे पहले नजर आया। ग्रहण देश के अधिकतर हिस्सों में आंशिक तौर पर दिखाई दिया, जबकि कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और वाराणसी में भी साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। यह ग्रहण आज मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगा था। बताया जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा अब 3 साल बाद 2025 में दिखाई देगा। इन तीन सालों में आंशिक चंद्र ग्रहण लगेंगे। पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 में ही दिखाई देगा।

ये चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप (North East Europe), एशिया (Asia), ऑस्ट्रेलिया (Australia), प्रशांत महासागर (Pacific ocean), हिंद महासागर (Indian ocean), उत्तर अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दिख चुका है।


कब खत्म हुआ चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण की समाप्ति शाम 06:20 मिनट पर हुई। इसी के साथ सूतक काल भी खत्म हो गया। ग्रहण के बाद मंदिरों और घरों की सफाई की जाएगी। लोग घरों में गंगाजल का छिड़काव करेंगे। ग्रहण के बाद लोग स्नान करते हैं। नदियों में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी।


आज कार्तिक पूर्णिमा

आज कार्तिक पूर्णिमा है। गौरतलब है कि, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है। पूर्णिमा का दिन खास होता है, क्योंकि यह दिन चंद्रमा को समर्पित होता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण होता है, इसलिए इस दिन ग्रहण काल में जाप का विशेष महत्व है। ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान आदि को पुण्यदायी माना जाता है।


इन राज्यों में लगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। वहीं, शेष शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 6:20 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है।


सभी फोटो- आशुतोष त्रिपाठी

आपके शहर में कब लगा चंद्रग्रहण?

लखनऊ

चंद्र ग्रहण - शाम 06.00 - शाम 06.18

दिल्ली

चंद्र ग्रहण - शाम 05.32 से शाम 06.18

कोलकाता

चंद्र ग्रहण - शाम 04.56 - शाम 06.18

मुंबई

चंद्र ग्रहण - शाम 06.05 - शाम 06.18

रांची

चंद्र ग्रहण - शाम 05.07 - शाम 06.18

पटना

चंद्र ग्रहण - शाम 05.05 - शाम 06.18

गुवाहाटी

चंद्र ग्रहण - शाम 04.37 - शाम 06.18

अहमदाबाद

चंद्र ग्रहण - शाम 06.00 - शाम 06.18

जयपुर

चंद्र ग्रहण - शाम 05.41 - शाम 06.18

चंडीगढ़

चंद्र ग्रहण - शाम 05.20 - शाम 06.18

भोपाल

चंद्र ग्रहण - शाम 05.40 - शाम 06.18

चेन्नई

चंद्र ग्रहण - शाम 05.42 - शाम 06.18

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के दिन भारत में लगने वाले चंद्रग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण की दिनांक: 08 नवंबर, सोमवार 2022

चंद्रग्रहण का समय

शाम 04:23 मिनट से 06:19 मिनट तक

चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5:28 मिनट पर

चंद्रग्रहण समापन 06:19 मिनट पर

यूपी के इन शहरों में 8 नवंबर को चंद्रग्रहण का समय

शहर चंद्रग्रहण शुरू होने का समय सूतक काल का समय

लखनऊ में चंद्रग्रहण का समय 05:20 पीएम सुबह 09:05 एएम

कानपुर में चंद्रग्रहण का समय 05:23 पीएम सुबह 09:07 एएम

आगरा 05:22 पीएम सुबह 09:02 एएम

वाराणसी में 05:14 पीएम सुबह 08:56 एएम

अयोध्या 05:20 पीएम सुबह 09:01 एएम

नोएडा 05:32 पीएम सुबह 09:21 एएम

भारत में प्रमुख शहरों में चंद्रग्रहण का समय

पुणे 06:01 पीएम सुबह 09:28 एएम

नागपुर 05:36 पीएम सुबह 09:09 एएम

नासिक 05:59 पीएम सुबह 09:29 एएम

भुबनेश्वर 05:10 पीएम सुबह 08:41 एएम

गुवाहाटी 04:37 पीएम सुबह 05:36 एएम

ईटानगर 04:28 पीएम सुबह 05:30 एएम

अहमदाबाद 06:00 पीएम सुबह 09:36 एएम

नई दिल्ली 05:32 पीएम सुबह 09:21 एएम

कोलकाता 04:56 पीएम सुबह 08:32 एएम

मुंंबई 06:05 पीएम सुबह 09:32 एएम

चेन्नई 05:42 पीएम सुबह 08:59 एएम

पटना 05:05 पीएम सुबह 08:47 एएम

रांची 05:07 पीएम सुबह 08:45 एएम

भोपाल 05:40 पीएम सुबह 09:17 एएम

रायपुर 05:25 पीएम सुबह 08:58 एएम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story