×

Eid-Ul- Fitr 2024: आज चाँद रात, लखनऊ और अन्य शहरों में जमकर हो रही ईद की शॉपिंग

Eid-Ul- Fitr 2024 : भारत में ईद का चाँद नज़र आने के बाद से ही बजाओं में रौनक और भी ज़्यादा बढ़ गयी। रात भर चलेगी ईद की खरीदारी।

Shweta Srivastava
Published on: 10 April 2024 3:01 PM GMT
Eid-Ul-Fitr 2024
X

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

Eid-Ul-Fitr 2024: जहाँ सऊदी अरब और कई अन्य देशों में आज ईद मनाई जा रही है वहीँ भारत और बांग्लादेश में इसे कल यानि 11 अप्रैल को मनाया जायेगा। जिसके लिए बाज़ारों में खूब भीड़ जमा हो रही है। वहीँ लखनऊ और कई महानगरों में लोगों की खरीदारी करते हुए तस्वीरों से ये बयां हो रहा है कि सभी ईद को लेकर काफी उत्साह के साथ शॉपिंग कर रहे हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन तस्वीरों पर।

लखनऊ और अन्य शहरों में हुई जमकर ईद की शॉपिंग (Eid-Ul-Fitr 2024)

ईद की शॉपिंग देर रात तक चलती है जहाँ सिवइयां से लेकर घर का हर तरह का ज़रूरी सामान मिलता है।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

बाज़ारों में तरह-तरह के कपड़ों की रौनक से पूरी बाजार जगमगा उठी। महिलाओं से लेकर बच्चों तक सभी ने खूब शॉपिंग की।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

जहाँ आज बुधवार को चाँद रात हुई वहीँ कई जगह ईद का त्योहार आज मना लिया गया है। लेकिन भारत के कई हिस्सों में चाँद के दीदार बीते कल हो गए थे तो वहां भी आज ही ईद मनाई जा रही है इनमे जम्मू कश्मीर, लद्दाख और केरल राज्य शामिल हैं।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

ईद के दिन सभी नहा धोकर नए-नए कपड़े पहनते हैं फिर नमाज़ अदा की जाती है, ईद की नमाज़ का काफी महत्त्व है।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और तरह तरह के पकवान खाते हैं।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

लखनऊ के साथ साथ उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी ईद की ये रौनक देखने को मिली।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

महिलाएं और लड़कियां खूब शॉपिंग करतीं नज़र आईं।

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Newstrack)

लखनऊ के चौक से लेकर अमीनाबाद और हजरगंज तक का ये नज़ारा देखने को मिला।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story