×

Yogi Cabinet Oath: मेहमानों की लिस्ट और मंत्रियों के बंगले-गाड़ियां तैयार, मंदिर से पूजा करके आएंगे शपथ ग्रहण में

Yogi Cabinet Oath Ceremony: बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पार्टी ने एक मेगा प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए सभी जिलों में एक परिपत्र जारी किया जा रहा है

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By aman
Published on: 21 March 2022 5:09 AM GMT (Updated on: 21 March 2022 5:55 AM GMT)
Yogi-Adityanath-Oath-Ceremony-residence cars ready-Minister-Yogi Cabinet Oath Ceremony
X

Yogi 2.0 govt

Yogi Cabinet Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार दूसरी बार सरकार गठन की तैयारियों तेज हो गयी है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर मेहमानों को बुलाए जाने और उसके बाद मंत्रियों के बंगले आदि के आवंटन का काम तेजी से किया जा रहा है। शपथ ग्रहण (Oath Taking Ceremony UP) के पहले पूरे प्रदेश में माहौल बनाने के लिए समारोह में आने से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ करने को कहा गया है। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग के पास करीब 200 गाड़ियों का भी बेड़ा है। जरूरत होने पर किराए पर भी गाड़ियां ली जाएंगी।

यूपी में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पार्टी ने एक मेगा प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए सभी जिलों में एक परिपत्र जारी किया जा रहा है। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों से कहा गया हे कि वह प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम दो कार्यकर्ता 24 घंटे पहले लखनऊ आ जाए। साथ ही वह सांसद, विधायक, महापौर, चेयरमैन की सूची तैयार कर लखनऊ भेजने का काम करें। इसके अलावा य आने जाने की व्यवस्था सांसद, विधायक और पार्टी की तरफ से कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि साधु संतों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, समाजसेवी शपथ ग्रहण में शामिल किए जाएगें।

हर जिले में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी में पार्टी का झंडा लगा कर ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिला मुख्यालय और बाजारों में होर्डिंग लगाने को भी कहा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह के पहले पूरे प्रदेश में एक माहौल बनाने के लिए शपथ ग्रहण में आने से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ करने तथा प्रत्येक जिला प्रत्येक मंडल प्रत्येक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को आने को कहा गया है। यह भी कहा गया हे कि शपथ ग्रहण में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और माननीय को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के जिला अध्यक्षों को आने वाले सभी लोगों की सूची बनाकर भेजने को कहा गया है।

नई सरकार के आकार लेने की तैयारियों के साथ ही राज्य संपत्ति विभाग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। सभी 403 विधायकों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। इसके बाद जिन विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जाना है उनके लिए भी बंगले रंग रोगन कर तैयार किए जा रहे हैं। जिन मंत्रियों को पहले से बंगले मिले हुए हैं उनके बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन यदि उन्हे मंत्रिमंडलमें फिर से जगह मिलती हैं तो उनके वहीं बंगले बने रहेगें। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग के पास करीब 200 गाड़ियों का भी बेड़ा है। जरूरत होने पर किराए पर भी गाड़ियां ली जाएंगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story