×

Etah News: जनसभा में गरजे सीएम योगी, बोले- जाति मजहब नहीं, सिर्फ मोदी को देखना है

CM Yogi Rally in Etah: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एटा भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशान साधा।

Sunil Mishra
Published on: 2 May 2024 11:05 AM GMT
CM Yogi Rally in Etah
X

CM Yogi Rally in Etah (Pic: Newstrack)

CM Yogi Rally in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय स्थित रामलीला ग्राउंड में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा लोकसभा के प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित हुए कहा की आने वाले समय में एटा लोकसभा क्षेत्र का सोरों महांतीर्थ के रूप में विकसित होगा। यह कार्य और कोई नहीं सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने सपा कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि पहले जब हम कहते थे कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो सपा के लोग कहते थे मंदिर बना ही नहीं पाएंगे। हमने रामलाल के मंदिर का अयोध्या में निर्माण किया।

राम भक्तों को वोट देने की अपील

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उस समय जो भगवान राम का विरोध करने वाले लोग थे वह भी आपके सामने हैं और जो राम भक्तों की टोली थी वह भी आपके सामने है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या राम को नकारने वाली सपा और कांग्रेस आपका वोट पाने के अधिकारी हैं। साथ ही वह तीन दिन पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा अहेरिया समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र अपनी सरकार में दिए जाने की घोषणा के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आजादी के चार पांच वर्षों तक अहेरिया समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा था, यह सब कांग्रेस ने ही समाप्त किया था। मैंने अहेरिया समाज को आरक्षण का लाभ दिए जाने हेतु एक पत्र केंद्र सरकार को भेजा है। इन्हें भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही अजीत पाल उनके सहयोगी मंत्री हैं।

जाति मजहब नहीं, सिर्फ मोदी को देखना है

साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि जब राजू पाल की हत्या माफिया ने की थी तो फिर क्या हुआ। माफियाओं को कैसे मिट्टी में मिला दिया गया। भाजपा पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। आपको जाति मजहब नहीं देखना है, आपको सिर्फ मोदी को ही देखना है। उन्होंने कहा इस लोक सभा चुनाव के दौरान मुझे 8 राज्यों में चुनाव प्रचार करने हेतु जाने का अवसर मिला। सभी राज्यों की जनता बोल रही है फिर एक बार मोदी सरकार। पूरे देश में यह स्वर गूंज रहा है। साथ ही उन्होंने गरीब कल्याण वाली योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा देश की 80 करोड़ जनता राशन पा रही है। 50 करोड़ जनता ने जनधन अकाउंट खाता खोलकर सपा बसपा लूट का सपना तोड़ दिया है। मोदी ने देश में 12 करोड़ शौचालय बनवाए, 10 करोड़ रसोई गैस उज्जवला योजना में सलैनडर दिए साथ ही होली व दीपावली पर गरीबों को दो फ्री सिलेंडर दिए जाने की भी व्यवस्था की, चार करोड़ गरीबों को मकान बनवाये। साथ ही उन्होंने जनता से वादा किया कि पुनः केंद्र की सरकार बनेगी तो गरीबों को मिलने वाला राशन, आयुष्मान भारत जैसी सभी सुविधाएं अगले 5 वर्षों तक मिलती रहेंगी।

सपा पर बोला हमला

उन्होंने सपा कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कि अगर सपा कांग्रेस गठबंधन, पीडीए गठबंधन सरकार में आए तो दो ही काम होंगे। मुसलमान पिछड़ी जाति के आरक्षण में से हिस्सा काटकर वह अल्पसंख्यकों को देंगे। कांग्रेस देश का इस्लामीकरण करने के लिए देश का विभाजन करने का काम कर रही है। कांग्रेस देश का इस्लामीकरण करने के लिए देश को विभाजन करने का कार्य कर रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा है कि वह अल्पसंख्यको को उनकी रुचि के अनुसार खान-पान की सुविधा भी देगी। मुसलमान का खान-पान क्या है। जो हिंदुओं का नहीं है, वह गौ मांस खाते हैं। क्या आप देश में गोवंशों की हत्या कर उनका भक्षण करने वालों को वोट देंगे।

कल्याण सिंह को किया याद

उन्होंने कहा यह कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ तो सपा ने उनके लिए संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किया, न कोई शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह ने पूरा जीवन देश के विकास, राम जन्मभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए प्रदेश की कुर्सी को भी त्यागने का कार्य किया है। राम मंदिर निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। राम मंदिर निर्माण से एटा कासगंज अलीगढ़ के लोगों के चेहरे पर सबसे अधिक खुशहाली होनी चाहिए। हमारी सरकार में एक और राम मंदिर बना है दूसरी ओर राम नाम सत्य की यात्रा निकाल रही है। आप राम मंदिर निर्माण में अग्रणी कल्याण सिंह के के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया को विकसित भारत को पुन सत्ता में लाने के लिए संसद बनाकर भेजेंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story