×

Lok Sabha Election: सीएम योगी की जनसभा से पहले गरजे बुलडोजर, दिखाए हैरतंगेज करतब

Lok Sabha Election: पांडाल में मौजूद जनसैलाब बुलडोजर के हैरतंगेज कारनामों को निगाहें जमाए देखते रहे। हालांकि, कुछ समय बाद ही विधायक अलीगंज के आग्रह के बाद चालक मान गये और बुलडोजरों को खड़ा कर दिया।

Ajay Chauhan
Published on: 8 May 2024 8:37 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

करतब दिखाते बुलडोजर (Pic: Newstrack)

Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है, चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोर पकड़ चुका है। चुनावी जनसभाओं का दौर चल रहा है।इसी क्रम में जनपद एटा की अलीगंज विधान सभा स्थित डीएवी इंटर कालेज के मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बजकर पंद्रह मिनट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को देखते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मैदान के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अलीगंज के डीएवी मैदान को किले में तब्दील किया जा चुका है।

जनसभा में दर्जनों बुलडोजर मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा है। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए महिलाएं, पुरुष हजारों की संख्या में पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ के जनसभा को संबोधित करने से ठीक पहले मैदान में दर्जनों की संख्या में बुलडोजर पहुंचे। जेसीबी चालकों ने हैरतंगेज कारनामें दिखाए हैं। हालांकि कुछ समय पश्चात ही अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल ने सिंह ने कोई अनहोनी न घटित हो जाए नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से बुलडोजर चालकों को डांट लगाई। घंटो चले बुलडोजर ब्रेकिंग डांस चुनावी जनसभा में चर्चा का विषय बन गया।


पांडाल में मौजूद जनसैलाब बुलडोजर के हैरतंगेज कारनामों को निगाहें जमाए देखते रहे। हालांकि, कुछ समय बाद ही विधायक अलीगंज के आग्रह के बाद चालक मान गये और बुलडोजरों को खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करने अलीगंज पहुंचेंगे। जहां वह अपने संबोधन के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे और विरोधियों पर जमकर निशाना साधने का काम करेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story