×

Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली कराने के शक में 15 गिरफ्तार, अलर्ट मोड पर पुलिस

Etah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 17 फरवरी 24 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की परीक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी।

Sunil Mishra
Published on: 17 Feb 2024 5:44 AM GMT
Up police recruitment exam
X

Up police recruitment exam   (photo: social media )

Etah News: एटा जनपद में आज पुलिस भर्ती के संपन्न होने वाली परीक्षाओं से पूर्व ही प्रशासन की सख्त नजर तथा सतर्कता के चलते सर्विलेंस टीम द्वारा परीक्षा में धांधली करने की योजना बनाते 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 17 फरवरी 24 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की परीक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। इसी क्रम में जनपदीय सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में धांधली करने की योजना बनाते

1. वीरेश राजपूत पुत्र औसान सिंह निवासी भोपालपुर ककरावली थाना पिलुआ एटा

2. अवतार सिंह पुत्र अमोल सिंह निवासी प्रतापपुर थाना अमापुर कासगंज

3. शिवम कुमार पुत्र राजपाल सिंह ग्राम बीरपुर थाना मिरहची एटा

4. अजीत कुमार पुत्र विनोद सिंह निवासी नगला ब्रज लाल थाना निधौलीकलां एटा

5. विशाल यादव पुत्र शैतान सिंह निवासी ककैरा थाना कोतवाली देहात एटा

6. रजनीश कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी हसनपुर थाना अमापुर कासगंज

7. बॉबी यादव पुत्र कुवरपाल सिंह यादव निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा

8. सचिन कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा

9. रतनेश कुमार पुत्र वीरेश सिंह निवासी लहरा थाना निधौलीकलां एटा

10. राजकुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सरनऊ थाना मिरहची एटा

11. हरवेश कुमार पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला छित्तर थाना अवागढ़ एटा

12. अजय कुमार पुत्र नवाब सिंह निवासी चिन्नपुरा थाना कोतवाली देहात एटा

13. अंकित यादव पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी बृजलाल थाना निधौली कला एटा

14. संजेश पुत्र रतन सिंह ग्राम नगला पीपला थाना औछा जनपद मैनपुरी

15. सौरभ पुत्र रामेंद्र निवासी सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर एटा* को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की गहराई से छानबीन करते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में जारी विज्ञप्ति में यह कहीं भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह लोग कैसे आज संपन्न होने वाली परीक्षा में शैंध लगा रहे थे या धांधली का प्रयास कर रहे थे और पुलिस ने सभी को कैसे और कहाँ से गिरफ्तार किया है यह जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय कुशवाहा ने बताया की आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली करने की योजना बना रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है शेष जानकारी बाद में दी जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story