×

Etawah: मुलायम सिंह यादव की जयंती आज, सैफई में अखिलेश समेत देशभर से करीब 50 हजार लोग जुटेंगे

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: नेताजी की जयंतीपर करीब 50 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मौके का मुआयना किया।

Ashraf Ansari
Published on: 21 Nov 2023 2:21 PM GMT (Updated on: 22 Nov 2023 3:59 AM GMT)
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary:
X

Mulayam Singh Yadav (Social Media)

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती आज (22 नवंबर) पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सैफई में बुधवार को सपा अध्यक्ष सहित देशभर से करीब 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। सपा ने इसे लेकर बड़ी तैयारियां की है। बता दें, 10 अक्टूबर, 2022 को बीमारी के चलते 'नेताजी' का देहावसान हो गया था। सैफई में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर उनकी जयंती मनाई जाएगी।

सैफई में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया जाएगा। नम आंखों से मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर याद किया जाएगा।

जयंती के मौके पर मौजूद रहेगा सपा परिवार

समाजवादी पार्टी की मुखिया मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), प्रो रामगोपाल यादव (Prof. Ramgopal Yadav), अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav), बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) समेत अन्य लोग जयंती के मौके पर मौजूद रहेंगे।


कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार लोग

पार्टी की तरफ से बताया गया है कि, नेताजी की जयंती के मौके पर करीब 50 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मौके का मुआयना किया।

दिग्गज नेताओं ने दी थी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर, 2022 को हुआ था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता सैफई पहुंचे थे। वहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी थी। इस दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अंतिम विदाई के लिए सैफई पहुंचे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story