×

Lucknow Footwear Shops: सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं अगर डिजाइनर शूज, तो ये हैं लखनऊ के फेमस दुकानें

Famous Footwear Shops in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने रीति रिवाजों और चिकनकारी कपड़ो के लिए दुनियाभर में ज्यादा फेमस है। साथ ही यहां का खानपान भी काफी मशहूर है।

Anushka Rati
Published on: 30 Dec 2022 3:09 AM GMT (Updated on: 30 Dec 2022 3:09 AM GMT)
Best shoe shops in Lucknow
X

Famous Footwear Shops in Lucknow (Image: Social Media)

Famous Footwear Shops in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने रीति रिवाजों और चिकनकारी कपड़ो के लिए दुनियाभर में ज्यादा फेमस है। साथ ही यहां का खानपान भी काफी मशहूर है। यहां के चिकनकारी कपड़ो को देशभर में बहुत पसंद किया है। हालांकि यहां आपको फुटवेयर कलेक्शन भी काफी अच्छा मिल जाएंगे। अगर आप लखनऊ में सस्ते दामों में फुटवेयर खरीदना चाहते हैं तो यहां कई ऐसे दुकान हैं जहां से आप फुटवेयर सस्ते दाम में खरीद सकते हैं वो भी डिजाइनर। तो आइए जानते हैं लखनऊ के फेमस फुटवेयर शॉप के बारे में:

ये हैं लखनऊ के फेमस फुटवेयर (Famous Footwear Shops in Lucknow)

राजी फुटवेयर (Razi FootWear Shop)

लखनऊ में वैसे तो कई मार्केट्स हैं जहां से आप चप्पल, सैंडल, शूज, हील्स खरीद सकते हैं। लेकिन अमीनाबाद में स्थित गुलशन मार्केट में राजी फुटवेयर दुकान से आप बेहतर प्राइस में बढ़िया डिजाइन के फुटवेयर खरीद सकते हैं। यहां आपको फुटवेयर के कई कलेक्शन आसानी से मिल जाएंगे

Location: Gulsan Market, GP Road, Aminabad, Lucknow, Uttar Pradesh

खुशी फुटवेयर शॉप (Khushi Footwear Shop)

लखनऊ में अगर आप खूबसूरत डिजाइन वाले फुटवेयर की तलाश कर रहें हैं तो खुशी फुटवेयर शॉप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। कैंपबेल रोड स्थित इस दुकान में आपको कई कलेक्शन ऐसे हैं जो आपको पहली नजर में ही पसंद आ जाएंगे और यहां बजट में आप रहते हुए फुटवेयर खरीद सकते हैं।

Location: Kishore Gamt, Campbell Rd, Habibpur, Rajajipuram, Lucknow, Uttar Pradesh

फुटस्टेप प्रीमियम फोटवेयर शॉप (Footstep Premium Footwear Shop)

अगर आप डिजाइनर फुटवेयर की तलाश में हैं तो आपको फैजाबाद रोड स्थित सुपर शॉपिंग सेंटर जाना चाहिए, जहां फुटस्टेप प्रीमियम फुटवेयर शॉप है। यहां से आप कई तरह के डिजाइनर फुटवेयर खरीद सकते हैं। यहां लेटेस्ट कलेक्शन का भरमार रहता है।

Footstep Premium Footwear Shop, Lucknow
Footstep Premium Footwear Shop, Lucknow

साथ ही आपको क्वालिटी बेस्ड बेस्ट फुटवेयर मिल जाएंगे। यह दुकान सुबह 10:30 बजे से खुल जाता है और आप यहां रात 9:30 बजे तक शॉपिंग कर सकते हैं।

Location: Super Shopping Center,Indera Nagar, Faizabad Road, Sanjay Gandhi Puram, Lucknow, Uttar Pradesh

वॉक इन फुटवेयर शॉप (Walk in Footwear Shop)

कम कीमत में डिजाइनर और बेहतर फुटवेयर की तलाश रखने वाले लोगों को गोमती नगर में स्थित फन रिपब्लिक मॉल बेस्ट ऑप्शन है। यहां 2nd फ्लोर पर वॉक इन फुटवियर शॉप कई तरह के लेटेस्ट डिज़ाइन वाले फुटवेयर को पेश करता है। यह शॉप सुबह 11:30 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। अगर आप डिजाइनर फुटवेयर के शौकीन हैं तो आपके लिए यह बेस्ट शॉप है। यहां लो रेंज से लेकर हाई रेंज तक में फुटवेयर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। यहां आपको सभी उम्र के लोगों के लिए फुटवेयर मिल जाएंगे।

Location: Fun Republic Mall, 2nd Floor, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh

पूजा फुटवेयर शॉप (Pooja Footwear Shop)

रीजनेबल प्राइस में अगर आप बढ़िया फुटवेयर ढूंढ रहें या खरीदना चाहते हैं तो आपको पूजा फुटवेयर शॉप जाना चाहिए। यह दुकान काफी पुरानी है। यहां बेस्ट रेट में बेस्ट वैरायटी वाला फुटवेयर मिल जाएगा। यह दुकान जेल रोड स्थित बंगला बाजार में Rhythmix music hub के बगल में है। आप यहां से हर उम्र के लोगों के लिए बजट में रहते हुए फुटवेयर खरीद सकते हैं।

Location: Beside Rhythmix Music Hub, Jail Road, Bangla Bazar, Lucknow, Uttar Pradesh



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story