×

Rampur News: होली पर रंगों में सराबोर नजर आये पूर्व मंत्री नकवी, कहा- भारत के संस्कार और संस्कृति सबसे अलग

Rampur News: मुख्तार अब्बास नकवी खुद भी होली के रंगों में सराबोर थे तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी होली को लेकर काफी जोश देखने को मिला। सभी लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे थे।

Azam Khan
Report Azam Khan
Published on: 4 March 2023 11:37 AM GMT
Rampur News
X

File photo of Former Minister Mukhtar Abbas Naqvi participate in Holi Milan Samaroh (Pic: Newstrack)  

Rampur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री की जिंदगी में भले ही अभी सत्ता की धमक कम है लेकिन होली के रंगों की चमक उनके चेहरे पर अलग ही नजर आ रही थी। मुख्तार अब्बास नकवी खुद भी होली के रंगों में सराबोर थे तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी होली को लेकर काफी जोश देखने को मिला। सभी लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे थे।

पूरी दुनिया में हैं देश की धाक और धमक - नकवी

पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा संस्कृत, संस्कार और सशक्त का एक संदेश है, 'सौहार्द का भी संदेश'। आज पूरी दुनिया में जो हमारे देश की धाक और धमक है, वह इसी संस्कार का परिणाम है। हम सब मिलकर के एक दूसरे के त्यौहार को मनाते हैं। एक दूसरे के त्यौहार का सम्मान करते हैं। दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है जिसमें की सभी धर्मों के त्यौहार उस देश में एक साथ मनाए जाते हैं। हमारे यहां होली भी है, दीपावली भी है, ईद भी है और क्रिसमस भी। जो भी धर्मों के त्यौहार हैं, उन सब को मिलकर सभी लोग बड़ी शालीनता के साथ मनाते हैं। यही हमारी देश की खूबसूरती भी है और यही हमारे देश की संस्कृति भी है यही हमारे देश के संस्कार भी हैं।


कुछ लोगों के दिमाग में मानसिक प्रदूषण

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में मानसिक प्रदूषण है जो उन्हें परेशान कर रहा है। कहा कि जिन लोगों के दिमाग में मानसिक प्रदूषण है। देश में तो कोई प्रदूषण को स्वीकार कर नहीं रहा है, क्योंकि देश तो प्रदूषण और पॉलिटिकल पाखंड मुक्त है इसलिए कुछ लोग विदेशों में भी जाकर प्रदूषण कर रहे हैं। जो लोग इस तरह काम कर रहे हैं उन लोगों को मेरी होली की शुभकामनाएं। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा असल में दिक्कत यह हुई कि जो मोदी जी की मजबूत लकीर है उस मजबूत लकीर को खानदानी फकीरों को परेशान किया हुआ है।



Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story