×

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिन दहाड़े दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया गया। दोनों ही किशोरियां नाबालिग हैं।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 1 Feb 2024 10:48 AM GMT
Ghaziabad News
X

प्रतीकात्मक इमेज  source : social media 

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सगी बहनें नाबालिग हैं। एक की उम्र 15 वर्ष है और दूसरी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। किशोरियों के पिता ने थाने में आकर शिकायत दर्ज़ कराई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एक बेटी दिल्ली तो दूसरी गाजियाबाद में मिली

पिता द्वारा शिकायत दर्ज़ कराने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक किशोरी दिल्ली में तो दूसरी किशोरी गाजियाबाद से पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल गांव के ही दो युवक किशोरियों से शादी करना चाहते थे। इसी काम को अंजाम देने के लिए वो दोनों किशोरियों को मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए थे।

जाने विस्तार में क्या है मामला

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया गया था। दोनों ही किशोरियां नाबालिग हैं। किशोरियो के पिता का आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने उनकी दोनों बेटियों का अपहरण किया था। उनमें से दो युवक उनकी बेटियों के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। पुलिस की मदद से एक बेटी गाजियाबाद जबकि दूसरी दिल्ली में पायी गयी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चार लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोरियों को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। गाजियाबाद के थाना मसूरी के एक गांव में रहने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि उनकी दो बेटियों को चार युवक मोटरसाइकिल पर अपहरण करके ले गए थे। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पिता ने बताया है कि उनकी बेटियों को जबरन ले जाते हुए गांव के कई लोगों ने देखा था।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story