×

Ghaziabad News: धरनारत कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, हापुड़ रोड़ जाम, सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

Ghaziabad News: निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज पैदल मार्च निकाला। निगम मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस मार्च में सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग सुनी नहीं जा रही।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 8 Feb 2024 12:05 PM GMT
X

धरनारत कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, हापुड़ रोड़ जाम, सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी: Video- Newstrack

Ghaziabad News: निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज पैदल मार्च निकाला। निगम मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस मार्च में सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग सुनी नहीं जा रही। निगम अधिकारी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि वाल्मीकि समाज धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर है।

अपनी मांगों को लेकर चल रहा निगम सफाई कर्मियों का धरना अब अलग ही रूप लेता नजर आ रहा है। गाजियाबाद में 800 सफाई कर्मचारी धरने पर है। लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी देकर खलबली मचा दी। इस संबंध उन्होंने वीरवार को हाथों में धर्म परिवर्तन की चेतावनी देते बैनर के साथ रैली निकाली और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

चार दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि इतने दिनों से सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ना महापौर ना ही निगम अधिकारी उनकी कोई सुनवाई कर रहे हैं। इससे वाल्मीकि समाज बेहद आहत है। अब वाल्मीकि समाज को लगने लगा है, जैसे ये सरकार हमें बोझ समझने लगी है। इसलिए वाल्मीकि समाज ने एक सभा कर फैसला किया है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह मजबूर धर्म परिवर्तन करने के लिए विवश होंगे।

जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल चौहान वाल्मीकि, आजाद सिंह बाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण गहलोत, शकील जिनवाल, राजेंद्र अमित टांका, संजय टांक, शक्ति जीनवाल, संजय टांक, पिंके टांक, सुरेंद्र कुमार, राजपाल, सतीश गहेरा, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story