×

Ghaziabad: राज्यमंत्री डॉ. वी.के. सिंह को बधाई, पाइपलाइन के लिए आयोजित की गई 'विशाल धन्यवाद जनसभा'

Ghaziabad News: पानी के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद को धन्यवाद देने के लिए आज खोड़ा में स्वागत किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव की मेहनत से बहुत भव्य रहा।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 28 Jan 2024 12:24 PM GMT
Ghaziabad News
X

Ghaziabad News (Pic:Newstrack)

Ghaziabad News: जनपद के नगर पालिका खोड़ा में विशाल धन्यवाद जनसभा आयोजित की गई। यह जनसभा गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह को धन्यवाद करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव द्वारा आयोजित की गई। बीते लंबे समय से नगर पालिका खोड़ा से जुड़ी आपूर्ति जल, पेयजल और सीवरेज की समस्या सांसद एवं विजय कुमार सिंह के अथक प्रयासों से समाधान की ओर बढ़ गयी है और जल्दी ही लोगों के घरों में पेयजलापूर्ति होगी।

9 साल पहले समस्या से कराया था अवगत

पानी के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद को धन्यवाद देने के लिए आज खोड़ा में स्वागत किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव की मेहनत से बहुत भव्य रहा। इस कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी भी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने 9 साल पहले इस समस्या को सांसद एवं मंत्री वीके सिंह से अवगत कराया था। इसके बाद तत्काल रूप से वीके सिंह ने जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग से विशेष वार्ता कर जल विभाग एक प्रोजेक्ट तैयार करवाया ताकि पानी को खोड़ा के लिए पाइप लाइन के माध्यम से जल लाया जा सके।

अभी नोएडा से पानी की व्यवस्था खोड़ा के लिए की गई है। इसका निरीक्षण हो चुका है जल्द ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा। इसके साथ ही भविष्य में भी जल आपूर्ति के लिए भी तैयारी कर ली गई है। पानी लाने का रोडमैप भी तैयार किया गया है। उसके लिए गंग नहर से पानी की व्यवस्था की जाएगी। सभी क्षेत्रीय लोग इसके लिए मंत्री वीके सिंह का धन्यवाद भी कर रहे हैं। उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और मेहनती कालू यादव और उपस्थित संकलित मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर व अवदेष यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को अच्छा और भव्य बनाया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story