×

Ghaziabad News: पति-पत्नी के विवाद में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Ghaziabad News: वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में पति-पत्नी के विवाद पर जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में सात लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 15 April 2024 11:44 AM GMT
Ghaziabad News
X
Ghaziabad News (Pic: Social Media)

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में पति-पत्नी के विवाद पर जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में लड़की पक्ष के सात लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि मामूली से विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जल्द आरोपियों पकड़ने का दावा किया है।

जान से मारने की हुई कोशिश

सिवाल खास मेरठ निवासी महराज पुत्र इस्लाम ने मसूरी थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पुत्री तरन्नुम की शादी डासना के दूधिया पीपल स्थित सलमान पुत्र अब्बास के साथ हुई थी। आरोप है कि उनकी पुत्री ने फोन कर बताया कि घर में विवाद होने के चलते कामिल पुत्र अब्बास द्वारा पीड़ित की पुत्री तरन्नुम के गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की नीयत से पेट मे लात मारी गई है और बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया गया है। पीड़िता द्वारा परिवार को फोन कर जानकारी से अवगत कराया गया। मौके पर आकर अपने परिवार के सदस्य सलीम, नौशाद, अनस, साहिल, सोहेल, नूर आलम, वसीम निवासी ग्राम सिवाल खास को लेकर जब में अपनी पुत्र के ससुराल पहुंचा तो पुत्री ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है।

जमकर मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि जब वे अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मिल बैठकर बात करते हैं और उन्होंने एक कमरे में ले जाकर हम सब लोगों को बिठा दिया और पिस्टल, तमंचे और लोहे की राड, लाठी डंडों से हमें जान से मारने की नीयत से जमकर मारपीट और सभी लोग वहां से जान बचाकर भागने लगे तो उनकी पुत्री के ससुराल जनों ने जमकर पत्थरबाजी की। इसके बाद सभी पीड़ित पुलिस चौकी की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में भी जान से मारने का प्रयास भी करने लगे। आरोप है कि मारपीट करने वालों में अब्बास, रेशमा, सलमान, आरिफ, नदीम, असलम, कायनात, रूबी, अफसा, सना, नावेद और कामिल के अलावा अन्य भी लोग थे। सभी घायलों को पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि डासना के दूधिया पीपल इलाके में महाराज पुत्र इस्लाम और अन्य 6 लोगों द्वारा अपनी पुत्री के साथ मारपीट के मामले में ससुराल दूधिया पीपल आए थे। इसी बीच लड़की की ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की गई है। जिनमें सात पुरुष और 6 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कई टीमों का गठन भी किया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story