×

गोरखपुर के अनुराग टोक्यो में प्रस्तुत करेंगे दिल्ली का विकास मॉडल, 40 देशों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Gorakhpur News: 31 जनवरी से जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय ग्लोबल सिटी नेटवर्क फ़ॉर सस्टेनेबिलिटी, सीनियर ऑफिसियल्स में अनुराग मिश्रा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Purnima Srivastava
Published on: 27 Jan 2024 2:22 PM GMT
Gorakhpur News:
X

अनुराग मिश्रा (Social Media)

Gorakhpur News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा विकसित किये गए मोहल्ला क्लीनिक से लेकर स्कूलों के नेटवर्क को लेकर गोरखपुर के अनुराग मिश्रा (Anurag Mishra) जापान की राजधानी टोक्यो में प्रजेंटेशन देंगे। आगामी 31 जनवरी से जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय ग्लोबल सिटी नेटवर्क फ़ॉर सस्टेनेबिलिटी, सीनियर ऑफिसियल्स में अनुराग मिश्रा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां अनुराग दिल्ली के विकास मॉडल को दुनिया के 40 बड़े शहरों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, 'अमेरिका के लॉस एंजेलिस, चीन के बीजिंग, फ्रांस के पेरिस, कोरिया के सियोल और जर्मनी के बर्लिन जैसे शहरों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। यह कार्यक्रम टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।'

कौन हैं अनुराग मिश्रा?

विजय कुमार श्रीवास्तव ने ये भी बताया कि, 'अनुराग मिश्रा गोरखपुर के अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। वह पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे। अनुराग अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन (India against corruption) आंदोलन के गोरखपुर के कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। बाद में आम आदमी पार्टी बनने के बाद दिल्ली सरकार और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं। अनुराग फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली नगर निगम में सरकार बनने के बाद अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली सहित गोवा, हरियाणा व कश्मीर में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं।

गोरखपुर के लिए गर्व की बात

आप नेता विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, 'अनुराग का दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली मॉडल को रखने के लिए टोक्यो जाना गोरखपुर के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के शहर के रहने वाले अनुराग टोक्यो में दुनिया भर के प्रतिनिधियों के बीच बताएंगे कि, 'शिक्षा और सेहत की व्यवस्था में सुधार का समाज पर कैसा असर होता है? यूपी में अस्पतालों से लेकर स्कूलों को भले ही चमकाया जा रहा हो, लेकिन वहां चिकित्सक हैं न ही अच्छी मशीनें।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story