×

Gorakhpur News: सौतेली मां से विवाद में भाजपा नेता ने लगा लिया फंदा, सुसाइड नोट में लिखे नाम को देख सभी सन्न

सुसाइड नोट में अपनी सौतेली मां माया देवी, उनके दामाद रघुनायक तिवारी व रघुनायक तिवारी के बहनोई कृष्णचन्द्र मिश्र को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

Purnima Srivastava
Published on: 2 Dec 2023 3:09 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2023 3:10 AM GMT)
Gorakhpur News
X

भाजपा नेता अजय तिवारी -फाइल फोटो (Social Media)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवा कस्बे में भाजपा के आईटी सेल से जुड़े 28 वर्षीय अजय राज तिवारी ने सौतोली मां से विवाद में शुक्रवार को छत की कुंडी से फंदा लगा लिया था। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सौतोली मां और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तैयारी में पुलिस है।

गोरखपुर के सहजनवा कस्बा के वार्ड नंबर सात लुचुई में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय भाजपा नेता अजय राज तिवारी का उनके घर में फंदे पर लटकता हुआ शव मिला था। स्व. सत्यप्रकाश तिवारी का पुत्र अजय कस्बा में फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वह भाजपा के स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया के सह संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। पत्नी सात माह की गर्भवती है। पत्नी वर्तमान में मायके में है। उसका मायका बस्ती जिले में है। पड़ोस के लोगों ने शुक्रवार अजय के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो अजय का शव कुंडी में गमछे के सहारे लटक रहा था और पास में एक स्टूल भी पड़ा हुआ था।

सुसाइड नोट में सौतेली मां के साथ दामाद का भी नाम

सुसाइड नोट में अपनी सौतेली मां माया देवी, उनके दामाद रघुनायक तिवारी व रघुनायक तिवारी के बहनोई कृष्णचन्द्र मिश्र को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि सुसाइट नोट की जांच की जा रही है।

चार वर्ष का था अजय, तभी मां की हो गई थी मौत

अजय सौतेली मां से अलग रहता। थाबखिरा थाना क्षेत्र के छपवा के मूल निवासी अजय तिवारी के बाबा ने 35 वर्ष पहले सहजनवा के लुचूई में जमीन लेकर मकान बनवाए थे। अजय चार वर्ष का था तब उसकी मां की मौत हो गयी थी। करीब 25 वर्ष पहले माया देवी से इनके पिता ने दूसरी शादी की थी। अजय का पालन पोषण माया देवी ने ही किया। अजय शादी के बाद सौतेली मां से अलग लुचूई के मकान में रहता था। घटना के समय मकान में बस दो किरायदार थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story