×

Gorakhpur News: जनता दर्शन में 300 लोगो की सीएम ने सुनी फरियाद, बोले, जनता की समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है सरकार

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्या के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध है।

Purnima Srivastava
Published on: 14 Aug 2023 9:37 AM GMT
Gorakhpur News: जनता दर्शन में 300 लोगो की सीएम ने सुनी फरियाद, बोले, जनता की समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है सरकार
X
CM Heard Complaint of 300 people in Janta Darshan , Gorakhpur

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्या के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध है। किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके साथ एक संवेदनशील सरकार खड़ी है। उन्होंने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि सरकार आपके साथ है। आप लोग घबराएं नहीं।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

इनमें सबसे अधिक फरियाद इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को रही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। स्टीमेट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार दुलारकर आशीर्वाद देते हुए पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट किया।

अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया।

Purnima Srivastava

Purnima Srivastava

Next Story