×

Gorakhpur: नरसिंह शोभा यात्रा में शामिल हो सकते हैं CM Yogi, हटाया जाएगा अतिक्रमण

Gorakhpur News: होली वाले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाले नरसिंह शोभा यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Purnima Srivastava
Published on: 19 March 2024 4:32 PM GMT
निरीक्षण करते अधिकारी।
X

निरीक्षण करते अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: होली वाले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाले नरसिंह शोभा यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार की शाम पूरे मार्ग का पैदल भ्रमण कर वहां से अतिक्रमण हटाने, सड़क, बिजली के तार, पथप्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।


तैयारियां जोरों पर

नगर आयुक्त ने निगम की टीम के साथ विश्वकर्मा मंदिर तरंग ओवर ब्रिज से अली नगर चौराहा, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर से पांडेयहाता तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कई जरूरी दिशा निर्देशों के साथ ही नाला, नालियों की सफाई व खाली प्लाटों में पड़े कूड़े का भी निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कान्हा उपवन के प्रभारी को सड़क पर घूमने वाले गोवंश को पड़कर कन्हा उपवन पहुंचाने और संबंधित पशु मालिकों का चालान करने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्ग में जलकल से संबंधित कार्य जैसे लीकेज मरम्मत कार्यों को ससमय करने के लिए महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद, सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

नानाजी देशमुख को जाता है नरसिंह यात्रा का श्रेय

पिछले आठ दशक से गोरखपुर शहर में निकलने वाली परंपरागत नरसिंह शोभायात्रा को शुरू करने का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख को जाता है। हालांकि इसे भव्यता नाथपीठ से जुड़कर मिली। पहले ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के निर्देश पर महंत अवेद्यनाथ ने शोभायात्रा को भव्य स्वरूप दिया। संघ के पुराने कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता का कहना है कि होली के नाम पर फूहड़पन हो रहा है, इसलिए 1944 में नरसिंह शोभायात्रा को भव्य स्वरूप दिया गया। नानाजी ने इसके लिए नाथ पीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ से संपर्क साधा। जिसके बाद शोभायात्रा में परम्परा के रंग भरे गए। अब इस शोभायात्रा पर पूरे देश की नजरे रहती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story