×

Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, 22 को पूर्णाहुति

Gorakhpur News: भीम सरोवर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची जहां विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कलश को विराजमान करवाया गया। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभालते हुए मुख्य दरवाजे पर पूजा अर्चना के बाद यज्ञशाला के मंडप में प्रवेश किया।

Purnima Srivastava
Published on: 18 April 2024 9:34 AM GMT
Gorakhpur News
X

सीएम योगी ने किया श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ किया। प्रभु हनुमान की नव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 अप्रैल को होगी जबकि रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी। इस दौरान आज से पूर्णाहुति तक विविध प्रकार के पूजन, अधिवास व अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहेंगे।

आज यानि गुरुवार (18 अप्रैल) से 22 अप्रैल तक होने वाले रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य दरवाजे पर पूजन करते हुए मंडप प्रवेश किया। इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का पूजन हुआ। हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा 22 अप्रैल को देवालय में की जाएगी। यज्ञ गुरुवार शाम से ही शुरू हो जाएगा। इसके पहले गाजे बाजे के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन के बीच भीम सरोवर से यज्ञ कलश में जल भरा। भीम सरोवर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची जहां विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कलश को विराजमान करवाया गया। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभालते हुए मुख्य दरवाजे पर पूजा अर्चना के बाद यज्ञशाला के मंडप में प्रवेश किया।


प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में आज पंचांग पूजन किया गया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, रामानुज त्रिपाठी, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, अरविंद चतुर्वेदी, रोहित मिश्र, बृजेश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रांगेश मिश्र, अभिषेक पांडेय, डॉ. हृदय नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेकर भेंट किया रामनामी दुपट्टा

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने रामनवमी के शुभ अवसर पर गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें रामनामी दुपट्टा दिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की चांदी की मूर्ति भी भेंट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, एडवोकेट हरि प्रकाश मिश्रा एवं व्यापारी नेता विनोद अग्रहरि उपस्थित रहे।






Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story