×

Sex Racket: गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन के रेस्टोरेंट में देह व्यापार, कमरे का रेट फाइव स्टार होटल से भी अधिक

Sex Racket: सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने बरामद की।

Purnima Srivastava
Published on: 10 March 2024 4:56 AM GMT
Gorakhpur News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक फोरलेन के दोनों तरफ दर्जनों संदिग्ध रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। इनमें चाय-पकौड़ी और दाल फ्राई ही नहीं बिकती है। देह का सौदा (Sex Racket) भी हो रहा है। यह मामला एक बार फिर तब खुला जब एक अपराधी की तलाश में पुलिस रेस्टोरेंट में छापा मारने पहुंची। वहां दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने दोनों जोड़ों के साथ ही रेस्टोरेंट संचालक समेत छह लोगों पर देह व्यापार (Sex Racket) का केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने बरामद की। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया संदिग्ध वाहनों व वारंटियों की तलाश में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र कांस्टेबल रुद्र सिंह, राहुल प्रसाद गश्त पर निकले थे। तभी जानकारी मिली कि भीटीरावत स्थित एक रेस्टोरेंट पर देह व्यापार चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसआई धनश्याम उपाध्याय, महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाकर छापेमारी की गई। रेस्टोरेंट की दूसरे मंजिल के दो कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके पास से 2250 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक चन्द्रकेतु निवासी वार्ड 10 लुचुई, प्रमोद चौरसिया बरईपार थाना सहजनवा, अलाउद्दीन उर्फ गोलू अंसारी शेरपुर खलीलाबाद के अलावा सेमरा मगहर खलीलाबाद और बगहिया थाना खलीलाबाद की दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

एक हजार में लिया था एक घंटे के लिए कमरा

इन रेस्टोरेंट में चंद घंटे गुजारने की कीमत फाइव स्टार होटलों से भी अधिक है। पूछताछ में जोड़ों ने बताया की रेस्टोरेंट संचालक द्वारा एक घंटे लिए एक हजार रुपए लिया गया। फाइव स्टार होटलों में भी कमरा 8 से लेकर 20 हजार रुपये में 24 घंटे के लिए मिल जाता है। लेकिन, यहां हर घंटे का 1000 रुपये देना पड़ रहा है। फोटो दिखाकर ग्राहकों को सेट किया जाता था। असल में गोरखपुर से लखनऊ ही नहीं कुशीनगर और देवरिया फोरलेन पर संदिग्ध होटलों और रेस्टोरेंट की भरमार है। जहां रेस्टोरेंट दूसरे दर्जे का कारोबार है। देह का धंधा नंबर एक पर चल रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story