×

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्करों के पैर में लगी गोली, दो घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

Hapur News: घायल बदमाशों समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपचार के लिए दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 10 Jan 2024 5:46 AM GMT
Hapur police encounter
X

Hapur police encounter  (photo: social media )

Hapur News: सिम्भावली थाना क्षेत्र के फुलडी नहर के निकट जंगल में गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लग रहे बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो गौ-तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपचार के लिए दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से प्रतिबंधित पशु के अवशेष, अवैध हथियार, खोका कारतूस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इस तरह दे रहे थे, गौकशी की घटना को अंजाम

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि देर रात सिम्भावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान फुलड़ी नहर के जंगल से आहट की आवाज सुन रुककर देखा तो जंगल से कुछ लोगों की आवाजे आ रही थी। इस दौरान हमराही से टॉर्च लेकर मारकर देखा तो कुछ लोग गौकशी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस द्वारा टोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फायर किया तो दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल बदमाश सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ के नासिर व शाहरुख है। जबकि अन्य दो बदमाश गांव वैठ के इकरार, इरफान हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जंगल में घूमने वाले बेसहारा गौवंशी को कटान के लिए निशाना बनाते हैं। कटान के बाद गौवंशी के मांस को बिक्री कर मुनाफा कमाते हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


आपराधिक इतिहास की जानकारी में जुटी पुलिस

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से प्रतिबंधित पशु के अवशेष, अवैध हथियार सहित कटान के औजार बरामद किए है। सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story