×

Hapur news : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने के रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Hapur news : उत्तर प्रदेश के हापुड़ के थाना देहात व एसओजी की टीम ने फर्जी जन्म प्रणाम पत्र और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का ख़ुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 19 April 2024 3:47 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 3:50 PM GMT)
Hapur Police
X

पकड़े गए आरोपी (Photo - Newstrack)

Hapur news : उत्तर प्रदेश के हापुड़ के थाना देहात व एसओजी की टीम ने फर्जी जन्म प्रणाम पत्र और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का ख़ुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी को बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गईं है।

जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम व देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सलीम व प्रदीप बताया। दोनों आरोपी गाजियाबाद जनपद के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 4 फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन व नकदी को बरामद किया।

बरामद हुआ सामान

सीओ ने किया शातिर गैंग का ख़ुलासा

नगर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को एसओजी और थाना देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह आरोपी पैसे लेकर लोगों के फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज क्लोन वेबसाइड के माध्यम से तैयार करते थे। सभी आरोपी जनपद गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अब तक कितने लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है। पुलिस नें आरोपियों के पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया। साथ ही दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story