×

Hardoi News: गैस सिलेंडर पर बढ़े दाम को लेकर बोले- यह महंगाई का मित्रकाल है

Hardoi News: जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में घर-घर मंहगाई की मार है। गैस के दाम तीन गुना करके सरकार ने आम आदमी पर महंगाई थोप दी।

Pulkit Sharma
Published on: 2 March 2023 2:10 PM GMT (Updated on: 2 March 2023 2:45 PM GMT)
Congress Protest On Gas Cylinders Price Hike
X

Congress Protest On Gas Cylinders Price Hike

Hardoi News: हरदोई कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जिंदपीर चौराहे तक गैस सिलेंडर लेकर, विरोध मार्च निकाला गया।

क्या आज भी ईरानी धरने पर बैठेंगी

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में घर-घर महंगाई की मार है। गैस के दाम तीन गुना करके सरकार ने आम आदमी पर महंगाई थोप दी। कांग्रेस सरकार में 2014 तक गैस सिलेंडर 410 रुपये में था। कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी तो फिर से जनता को 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। मित्रकाल जाएगा, जनता का शासन आएगा। जब गैस सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब भाजपा नेता स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी वह सड़क पर धरने पर उतरेंगी ?

प्रदर्शन में ये मौजूद रहे

जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने होली के ठीक पहले सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। 2014 से सरकार ने सिलेंडर के दाम तीन गुना तक बढ़ाए हैं। कांग्रेस सरकार में सिलेंडर 400 रुपये का था। राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है। प्रधानमंत्री जी बताएं, उनकी भाजपा सरकार इस तरह जनता को क्यों लूट रही है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव दीपेश विश्वकर्मा, सूचना अधिकार प्रदेश सचिव डॉ मयंक चैहान, शहर महासचिव शिव कुमार राठौर, शहर महासचिव भुवनेश प्रताप सिंह, शहर सचिव इस्लाम गाजी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, बृजेश कुमार, इस्लाम गाजी, सर्वेश कुशवाहा, मोरध्वज, बाबूराम यादव, श्रीप्रकाश मिश्रा अचल पाल, विकेश सिंह, अनिकेत वर्मा, आदेश शुक्ला, अलखराम, रतीराम, सुरेश चंद्र, रमेश, शिवसंकर, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story