×

Hardoi News: वाहनों पर नहीं दिखी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो लगेगा जुर्माना

Hardoi News: देश में अपराध व चोरियों को रोकने के लिए सरकार की ओर से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन स्वामियों को लगाना अनिवार्य कर दिया था।

Pulkit Sharma
Published on: 27 Feb 2024 6:43 AM GMT
hardoi news
X

वाहनों पर नहीं दिखी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो लगेगा जुर्माना (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: देश में अपराध व चोरियों को रोकने के लिए सरकार की ओर से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन स्वामियों को लगाना अनिवार्य कर दिया था। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सभी जनपदों के उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए थे जिसके बाद वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना शुरू हो गया था। शासन द्वारा वाहन स्वामियों को एक तय समय अवधि तक के लिए छूट दी गई थी।

इसके बाद शासन द्वारा वाहनों के अंतिम नंबर को देखते हुए छूट दी गई लेकिन अभी भी कई ऐसे वाहन है जो शासन के निर्देशों की जमकर अनदेखी कर रहे हैं। इन वाहनों में कई कमर्शियल तो कई निजी वाहन शामिल है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगे वाहनों के लगातार चालान भी किया जा रहे हैं लेकिन फिर भी अभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पूर्ण रूप से नहीं लग पाई है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का उद्देश्य वाहनों को चोरी होने से बचाना और आपराधिक घटनाओं में नंबर ना बदल पाए इसके लिए यह निर्देश जारी हुए थे।हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन स्वामी डीलर या फिर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

70 प्रतिशत वाहन लगवा चुके है प्लेट

जनपद में हाई सिक्योरिटी प्लेट को लेकर अभी भी लोग जागरुक नहीं है।जनपद में अभी भी लगभग 30 फीसदी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाई है। ऐसे वाहनों पर विभाग अब सख़्ती करने का मन बना रहा है। 2019 में सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी हुए थे। इसके बाद जागरूक वाहन स्वामियों द्वारा अपने-अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगाया गया लेकिन फिर भी अभी कुछ वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं देखने को मिल रही है। इनमें से कमर्शियल से लेकर निजी वाहन तक शामिल है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर लगातार उप संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वर्ष 2023 में हरदोई जनपद में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर 5938 वाहनों का चालान किया गया था वही इस वर्ष अब तक 429 वाहनों का चालान किया जा चुका है। हरदोई जनपद में 4 लाख 35 हज़ार 68 वाहन पंजीकृत है लेकिन मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों की संख्या 1 लाख 59 हज़ार के आसपास है। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है साथ ही उन लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगे होने वाले वाहनों पर अभियान चलाकर वाहनों के चालान और सीज करने की भी कार्यवाही की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story