TRENDING TAGS :
Hardoi: चुनावी मैदान में उतरे पति-पत्नी, मिश्रिख लोकसभा सीट से दोनों ने किया नामांकन
Lok Sabha Election 2024: संगीता राजवंशी ने आज अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में सीडीओ के सामने पेश होकर अपना नामांकन सौपा। उन्होनें जीत का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।
Hardoi News: हरदोई में मिश्रिख लोकसभा का चुनाव काफी दिलचस्प बना हुआ है। समाजवादी पार्टी लगातार अपने प्रत्याशियों को बदल चुकी है। सपा द्वारा मिश्रिख से अपना प्रत्याशी बदलने के बाद संगीता राजवंशी को अपना मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। संगीता राजवंशी ने आज अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में सीडीओ के सामने पेश होकर अपना नामांकन सौपा। उन्होनें जीत का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। हालांकि इन सब के बीच मिश्रिख लोकसभा सीट उस समय चर्चा में आ गई जब सपा की प्रत्याशी संगीता राजवंशी के नामांकन दाखिल करने के बाद ही उनके पति मनोज कुमार राजवंशी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ऐसे में मिश्रिख लोकसभा सीट पर अब भाजपा सपा बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। वहीं सपा और निर्दलीय प्रत्याशी आपस में पति-पत्नी है। ऐसे में मिश्रिख लोकसभा सीट पर अब पति-पत्नी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का भी दौर जारी है।
शस्त्र की शौकीन है सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को अपनी दोनों लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया गया। हरदोई लोकसभा सीट पर उषा वर्मा ने नामांकन दाखिल कर जीत का दावा किया तो वहीं मिश्रिख लोकसभा सीट पर संगीता राजवंशी ने नामांकन दाखिल करते हुए अपनी जीत का दावा किया। प्रदेश में सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दल के साथ चुनाव लड़ रही है। मिश्रिख लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। वहीं भाजपा अपने दम पर यह चुनाव लड़ रही है।
सपा की प्रत्याशी संगीता राजवंशी ग्राम चंदौली पोस्ट मछरेहटा तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर कि रहने वाली है। संगीता राजवंशी प्रॉपर्टी के साथ शस्त्र की भी शौकीन है। संगीता राजवंशी के पास नगद में एक लाख ₹30000 है जबकि उनके पति मनोज कुमार राजवंशी के पास 370000 नगद है। संगीता राजवंशी के कई बैंक खाते हैं और कई पॉलिसी चल रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि संगीता राजवंशी के ऊपर अभियोग पंजीकृत नहीं है।
सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी के पास एक एसयूवी स्कॉर्पियो कर है, वहीं 10 लाख 40000 रुपए के आभूषण है। जबकि उनके पति मनोज कुमार राजवंशी के पास सोने में 5 तोला है जिसकी कीमत ₹300000 के करीब है। संगीता राजवंशी के नाम 4.18 एकड़ भूमि है जबकि उनके पति के नाम 14.29 एकड़ भूमि है। सपा प्रत्याशी और उनके पति के पास कोई भी विरासत की संपत्ति नहीं है वहीं स्व अर्जित संपत्ति संगीता 22 लाख 30000 की है जबकि उनके पति के पास 38 लाख 24799 की है।
निर्दलीय प्रत्याशी पर दर्ज है मुक़दमें
मिश्रिख लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े रहे मनोज कुमार राजवंशी पुत्र रामपाल राजवंशी ग्राम चंदौली पोस्ट मछरेहटा तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर के रहने वाले हैं। मनोज कुमार राजवंशी पर नौ अभियोग पंजीकृत है जिसमें से एक में न्यायालय द्वारा उन्हें दोष मुक्त किया जा चुका है। जबकि अन्य विचाराधीन है। उनके पास 370000 नगद उनकी पत्नी के पास 130000 रुपए नगद है और शास्त्र के भी शौकीन है। इनके पास एक राइफल 315 बोर व एक रिवाल्वर 32 बोर की है।
फिलहाल मिश्रिख लोकसभा सीट में मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। मैदान में पति-पत्नी है वहीं भाजपा से प्रत्याशी अशोक रावत है। जबकि बसपा ने भी अपना प्रत्याशी को मैदान में उतार रखा है। ऐसे में अब चर्चा है कि पति-पत्नी आपस में एक दूसरे के वोट को काटने का काम करेंगे। मिश्रिख लोकसभा सीट पर दोनों प्रत्याशियों के रिश्तेदारों और मित्रों में वोट को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई हैं। ऐसे में इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक रावत को होता हुआ नजर आ रहा है।