×

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज के पास उड़ाई जा रही पर्यावरण की धज्जियाँ

Hardoi News: एक और जहां पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को पराली ना जलाने के निर्देश दिया जा रहा है, वहीं हरदोई में नगर पालिका कर्मी पर्यावरण की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 28 March 2024 4:29 PM GMT
जलता हुआ कूड़ा।
X

जलता हुआ कूड़ा। (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में पराली जलाने पर एक ओर जहां किसानों पर अभियोग दर्ज हो जाता है वहीं लगातार नगर पालिका कर्मियों द्वारा कूड़ा घरों में आग लगाई जाने के मामले सामने आते हैं लेकिन फिर भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। एक और जहां पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को पराली ना जलाने के निर्देश जिम्मेदार लगातार दे रहे हैं वही हरदोई में नगर पालिका कर्मी पर्यावरण की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

कई बार लग चुकी है कूड़ा घर में आग

हरदोई में कई बार कूड़ा घर में आग लगाने के मामले सामने आ चुके हैं। कूड़ा घर में आग लगने से उठने वाला धुआँ क्षेत्र के लोगों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी के साथ धुए से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। कई बार सोशल मीडिया पर कूड़े घर में आग लगाते नगर पालिका कर्मियों के वीडियो वायरल हुई लेकिन फिर भी जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते लगातार नगर पालिका कर्मियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सबसे हैरान करने वाला है नगर पालिका का कूड़ा घर हरदोई मेडिकल कॉलेज के पास बना हुआ है जहां बीती शाम कूड़े घर में आग धड़क रही थी। आग लगने से कूड़े में जमकर धुआं भी निकल रहा था जिससे पर्यावरण को तो नुकसान था ही इसी के साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को के साथ के लिए भी नुक़सानदायक साबित हो सकता है।

धुआं कर सकता है लोगों को बीमार

हरदोई नगर पालिका लगातार सुर्खियों में है।नगर पालिका से शहर की सड़कों की सफाई तो होती नहीं।नाले नाली चोक हैं वहीं शहर के प्रमुख स्थानों के पास कूड़ा घर बनाकर शहर के सुंदरता को चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। हरदोई मेडिकल कॉलेज के पास नगर पालिका का कूड़ा घर बना हुआ है। जहां क्षेत्र से कूड़ा इकट्ठा कर फेंका जाता है।नियमतः यहां से कूड़ा इकट्ठा कर डंपिंग स्थान पर ले जाने की व्यवस्था है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही कहें या नजरअंदाजी जिम्मेदार अक्सर इन कूड़ा घरों में आग लगा देते हैं। कूड़ा घर में आग लगने से उठने वाला धुआं लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि क्षेत्र से इकट्ठा करे गए कूड़े में कई प्रकार के रासायनिक वस्तुएं भी हो सकती है जो लोगों की सेहत पर इसका असर डाल सकती है।मेडिकल कॉलेज के पास जिम्मेदारों द्वारा लगाई गई आग से उठ रहा दुआ जिम्मेदारों की कार्यशाली बता रहा है जिस स्थान पर जिम्मेदारों में कूड़ा घर बनाया उसके बाद आग लगाई उसके पास ही हरदोई मेडिकल कॉलेज है जहां गंभीर रूप से बीमार लोगो भर्ती हैं ऐसे में कूड़ा घर से निकलने वाला धुआं सड़क से निकल रहे लोगों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए काफी नुकसानदायक है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कूड़ा घर में आग लगाने वालों पर क्या नगर पालिका कोई कार्रवाई करेगा या एक बार फिर पालिका के अधिकारियों की मेहरबानी से इसी तरह लोग जहरीले धुएं का शिकार होते रहेंगे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जाता रहेगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story