×

एटा महोत्सव: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, सभासद ने उल्टा फहराया तिरंगा

देश की शान के प्रतीक तिरंगा के अपमान का नया मामला सामने आया है। यह अपमान कही और नहीं बल्कि यूपी के एटा महोत्सव के पंडाल में सोमवार (12 फरवरी) को हुआ है। जिसमें नगरपालिका परिषद की सभासद रेनू गुप्ता ने एक प्रस्तुति में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया दिया। भारतीय झंडा सहिता 2002 के अनुसार, यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

priyankajoshi
Published on: 12 Feb 2018 10:18 AM GMT
एटा महोत्सव: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, सभासद ने उल्टा फहराया तिरंगा
X

एटा: देश की शान के प्रतीक तिरंगा के अपमान का नया मामला सामने आया है। यह अपमान कही और नहीं बल्कि यूपी के एटा महोत्सव के पंडाल में सोमवार (12 फरवरी) को हुआ है। जिसमें नगरपालिका परिषद की सभासद रेनू गुप्ता ने एक प्रस्तुति में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया दिया। भारतीय झंडा सहिता 2002 के अनुसार, यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

इस महिला सम्मेलन कार्यक्रम की संयोजक डॉली सक्सेना थी। इस कार्यक्रम में एटा के विशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित थे। एटा महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक शिव कुमार ने कार्यक्रमों से पूर्व ही जिला प्रशासन को कार्यक्रमों में संयोजक को जागरूक करने के लिए लिये आग्रह किया था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। अगर तभी सभी को जानकारी दी जाती तो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न होता।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story