×

Jalaun: सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ

Jalaun: उरई कोतवाली में चोरों ने सुने घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिया। परिजन जब शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 20 April 2024 7:54 AM GMT
jalaun news
X

जालौन में सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना (न्यूजट्रैक)

Jalaun News: जिले के चोरों ने सुने घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिया। परिजन जब शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने बताया कि वह शादी में गांव गए हुए थे और कुछ दिन बाद उनकी छोटी बेटी की शादी की तैयारी भी चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली के मैकेनिक नगर में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम मलथुआ निवासी सुरेश राठौर पुत्र किशोर सिंह पेशे से किसान हैं। वह उरई के मोहल्ला मेकेनिक नगर में स्थित अपने घर में रहकर बच्चों की पढ़ाई पूरी करा रहे हैं। गांव में उनके भतीजे की शादी थी इसलिए शुक्रवार को वह अपने परिवार सहित गांव चले गए थे। जाते समय घर में ताला लगा गये थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर खिड़की उखाड़कर सुरेश राठौर के घर में घुस गए और सेफ आदि तोड़कर भीतर रखे 3 लाख रुपये और लगभग सात लाख के गहने चोरी कर ले गये। जो नगदी पार हुई है वह छोटी बेटी अंजली की शादी के लिए इंतजाम करके रखी गई थी। कुछ गहने भी बेटी के लिये बनवाये गये थे। बाकी घर के पुराने गहने थे जो पैतृक संपत्ति के बताये जा रहे हैं। घर में इतनी बड़ी चोरी से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। चोरी की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानिक पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story