×

Jhansi News: सुरक्षा सम्मेलन में बोले आयुक्त- यात्रियों की सहायता करना आरपीएफ की जिम्मेदारी

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे के आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा ने कहा कि रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ की जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया।

B.K Kushwaha
Published on: 14 Sep 2023 2:16 PM GMT
Commissioner AN Sinha said in the security conference - It is the responsibility of RPF to help the passengers
X

सुरक्षा सम्मेलन में आयुक्त ए एन सिन्हा बोले - यात्रियों की सहायता करना आरपीएफ की जिम्मेदारी: Photo-Newstrack

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे के आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा ने कहा कि रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ की जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने की बात कही है। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मंथन किया। यह बात उन्होंने रेलवे वर्कशॉप के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कही है। कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सहायता करना ही आरपीएफ की पहचान है।

इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को भी सुना और उनके निदान का भरोसा दिलाया। आरपीएफ जवानों को ऊंचे मनोबल के साथ ड्यूटी करने की जरुरत है। हर जवान को पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन करने की आवश्यकता है। यात्री आरपीएफ के जवानों को देख कर सुरक्षित महसूस करें, यही आरपीएफ की पहचान होनी चाहिए।

यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करें

सुरक्षा आयुक्त ने कहा ट्रेनों में यात्रा के दौरान जवानों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को विनम्रतापूर्वक सुलझाने का निर्देश दिया। ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने, किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त न होने, ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, यात्री सामानों की चोरी रोकने, महिला एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता का निर्देश दिया। कहा ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ट्रेनों को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर लगाया जाए अंकुश

मंडल के सभी पोस्टों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ अपराधिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रेल संपत्ति की चोरी, रेलवे एक्ट, रेल यात्रियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम, तथा ट्रेन आवागमन को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरपीएफ की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाते हुए अधिकाधिक प्रयास एवं सक्रिय कदम उठाने पर बल दिया गया। रेल सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए इस दिशा में और प्रयास करने तथा अच्छे कार्यों के आवश्यक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षकों को उनके कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को भी सुना गया था उनके निवारण के लिए समुचित निर्देश दिए गए।

Photo-Newstrack

दो दिवसीय दौर पर आए थे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, उत्तर मध्य रेलवे ए एन सिन्हा का झाँसी रेलवे मंडल का दो दिवसीय दौरा पर आए थे। सबसे पहले उन्होंने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात विश्वेश्वरैया सभागार में बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया। दूसरे दिन प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने डिटेक्टीव विंग आरपीएफ झांसी, विशेष आसूचना शाखा आरपीएफ झांसी तथा डॉग स्क्वायड झांसी का निरीक्षण किया गया उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story