×

Jhansi: अब खेलेंगे भी दिव्यांग छात्र, परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनेगा स्पोर्ट्स क्लब

Jhansi News: ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने खेलो भी-खिलो भी योजना तैयार की है। इसके तहत दिव्यांग सुरक्षित खेल शतरंज, कैरम, ब्लाइंड क्रिकेट, बैडमिंटन आदि इनको खिलाये जाएंगे।

B.K Kushwaha
Published on: 20 April 2024 4:39 AM GMT
disabled students will play sports
X

disabled students will play sports (photo: social media )

Jhansi News: सामान्य बच्चों को खेलता देखकर अब दिव्यांग छात्र हताश नहीं होंगे। ऐसे बच्चों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग उनके अनुकूल खेल उपकरणों की खरीद करेगा। खेलो भी-खिलो भी योजना के तहत विभाग ऐसे बच्चों का खास ध्यान रखेगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विभिन्न खेल खेलेंगे दिव्यांग छात्र

परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेल गतिविधयां होती रहती हैं। इसके लिए अलग से समय दिया जाता है, पर इन स्कूलों में दिव्यांग, दृष्टिबाधित छात्र भी पढ़ते हैं। ये हमेशा दूसरे सामान्य बच्चों को खेलता देख हताश होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने खेलो भी-खिलो भी योजना तैयार की है। इसके तहत दिव्यांग सुरक्षित खेल शतरंज, कैरम, ब्लाइंड क्रिकेट, बैडमिंटन आदि इनको खिलाये जाएंगे।

सभी स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लब भी बनाए जाएंगे

इसके लिए इन खेल के उपकरणों की खरीद की जाएगी। इस संबंध में बजट भेज भी दिया गया है। इन बच्चों की खेल गतिविधयां नियमित रूप से संचालित होती रहें, इसके लिए समिति बनायी जाएगी। इस समिति के अध्यक्ष स्कूल प्रधानाचार्य होंगे, वे खुद इसकी निगरानी करेंगे व इसकी जानकारी विभाग से साझा करेंगे। इसके अलावा सभी स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लब भी बनाए जाएंगे, जिसमें खेल में रुचि रखने वाले 10 छात्रों को शामिल किया जाएगा। इन छात्रों के सुझाव से खेल गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही निर्देश यह भी दिये गये हैं कि टीम गेम जैसे कि खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीवॉल जैसे खेल प्रमुखता से खिलाये जाएं।

दिव्यांग छात्रों को उनके अनुकूल खेल नियमित रूप से खिलाये जाएंगे। इसके लिए जल्द खेल उपकरण की खरीद कर ली जाएगी। योजना से दिव्यांग छात्रों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story