×

Jhansi News: दो साल का मासूम हुआ अनाथ, मां प्रेमी संग फरार, पिता ने लगा ली फांसी

Jhansi News: मृतक करीब 27 वर्षीय सुनील यादव पुत्र सुरेश यादव है। वह झांसी में बरुआसागर थानान्तर्गत सिकरी खुर्द का रहने वाला था। वह खेती और मजदूरी करता था।

Gaurav kushwaha
Published on: 8 May 2024 11:50 AM GMT
jhansi news
X

झांसी में पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने लगा ली फांसी (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: प्यार में फंसकर एक महिला अपने दो साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। काफी इंतजार के बाद जब वह लौटकर नहीं आई तो पति ने मौका पाते ही घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। बदबू आने पर जब उसके कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी।

शौचालय को बोल घर से निकली पत्नी फिर लौटकर नहीं आयी

मृतक करीब 27 वर्षीय सुनील यादव पुत्र सुरेश यादव है। वह झांसी में बरुआसागर थानान्तर्गत सिकरी खुर्द का रहने वाला था। वह खेती और मजदूरी करता था। उसका दो साल का एक बेटा है। चचेरे भाई के अनुसार करीब सुनील यादव अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। उसकी पत्नी की मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के कुवंरपुरा में रहने वाले शख्स से दोस्ती थी। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब एक माह पहले वह शौचालय के बोलकर घर से बाहर गई थी। इसके बाद लौटकर घर नहीं आई।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने लगभग दो माह के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। काफी इंतजार के बाद भी घर नहीं लौटी तो सुनील परेशान होकर गया। पिछले दिनों सुनील की मां अपने नाती को लेकर रिश्तेदारी में चली गई। वह घर में अकेला था। परसों तक उसे देखा गया था। इसके बाद वह घर के बाहर नजर नहीं आया। जब घर से बदबू आई तो उन्हें शक हुआ और आस-पास के लोगों के साथ जाकर घर में देखा तो वह फांसी पर लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा। इसके बाद मामले की जानकारी करते हुए पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के कारण परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story