×

Jhansi: कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे शोध कार्यों का वीसी ने किया निरीक्षण

Jhansi News: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे शोध कार्यों का आज शुक्रवार को कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

B.K Kushwaha
Published on: 23 Feb 2024 11:53 AM GMT
कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण
X

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण (Pic:Newstrack) 

Jhansi News: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में चल रहे शोध कार्यों का आज शुक्रवार को कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों तथा कठिया गेहूं पर चल रहे शोध कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि बुंदेलखंड में इन फसलों की उन्नतशील प्रजातियों एवं तकनीकों का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सरसों पर एकीकृत पोषक प्रबंधन पर बल देते हुए कहा कि कम पानी की अवस्था में अधिक उत्पादकता लेने की बात कही। सरसों पर एकीकृत पोषक एवं जल प्रबंधन पर चल रहे शोध कार्यों के आधार पर कुलपति ने उच्च तकनीक के उत्पादन को चिन्हित एवं संस्तुति करने की बात कही‌।

शोध कार्यों का किया अवलोकन

इसी प्रकार उन्होंने चना एवं सरसों फसल सुधार विभाग के अंतर्गत चल रहे शोध कार्यों का अवलोकन किया। जनक एवं आधारीय बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे शोध एवं विकास कार्यों की सराहना की। अखिल भारतीय समन्वित रबी दलहन एवं सरसों परियोजना पर कार्य कर रहे वैज्ञानिक, शिक्षक, शोधार्थी एवं अन्य अधिकारी भ्रमण के समय उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एसएस सिंह एवं अधिष्ठाता कृषि डॉ. आरके सिंह उपस्थित रहे।

किसानों की आय के साथ फसलों के उत्पादन पर जोर

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सरसों, अलसी, चना, मटर व मसूर जैसी फसलों की उत्पादकता बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय के साथ उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी होगी। वर्ष 2023-24 की रबी फसलों की नवीन प्रजातियों के 2000 कुन्तल उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों का उत्पादन विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र एवं किसानों की सहभागिता से किया जा रहा है तथा लगभग 950 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन भी आयोजित किये गये हैं। जिससे किसानों के बीच नई प्रजातियों एवं तकनीकियों का प्रसार हो रहा है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story