×

Jhansi News: पति के साथ हिमाचल घूमने गयी महिला ने लगाई फांसी, मौत

Jhansi News: अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह दामाद लोकेंद्र ने फोन पर बताया कि वह लोग कांगड़ा होटल में रुके हुए थे। जबकि सोनाली दूसरे रुम में अकेली मूवी देख रही थी, तभी उसने गले में फांसी का फंदा लगा लिया।

Gaurav kushwaha
Published on: 1 May 2024 3:05 PM GMT
Jhansi News
X

Symbolic Image (Pic:Newstrack)

Jhansi News: पति के साथ घूमने गई पत्नी ने एक होटल में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पति अपनी पत्नी की बॉडी मेडिकल कालेज में छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना नवाबाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

महिला ने लगाया गले मे फांसी का फंदा

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहल्ले में रहने वाले अनिल कुमार मिश्रा की लड़की सोनाली मिश्रा की शादी नवाबाद थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले लोकेंद्र कौशिक से 24 जून 2021 को हुई थी। 24/25 अप्रैल को लोकेंद्र कौशिक अपनी पत्नी सोनाली मिश्रा के साथ हिमांचल प्रदेश घूमने गए थे। इनके साथ गौरव सोनी भी शामिल था। गौरव सोनी की चार पहिया गाड़ी थी। अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह दामाद लोकेंद्र ने फोन पर बताया कि वह लोग कांगड़ा होटल में रुके हुए थे। जबकि सोनाली दूसरे रुम में अकेली मूवी देख रही थी, तभी उसने गले में फांसी का फंदा लगा लिया। तत्काल उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद तत्काल वहां से ग्रेटर नोएडा लाए। यहां डॉक्टर ने इलाज किया। हालात में सुधार न होने पर झांसी आने की बात कह रहे थे।

महिला की मौत कांगड़ा में हुई

अनिल के मुताबिक लगातार वह फोन पर अपने दामाद से संपर्क बनाए हुए था। आज दामाद से संपर्क टूट गया था। वह अपने घर के सदस्यों के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे, मगर बेटी के शव के बारे में जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना नवाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल कालेज में जाकर जांच की। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल कुमार का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं, नवाबाद पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कांगड़ा में हुई है। इस बारे में वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story