×

Chamba Case: चंबा घटना पर भाजपा सांसद का बड़ा बयान, बोले-हिमाचल के मुख्यमंत्री को सीएम योगी से सीख लेना चाहिए

Kannauj News: सुब्रत पाठक ने कहा, कट्टरपंथियों को ढूंढ ढूंढ कर कुचल देना चाहिए और उनका नामोनिशान मिटा देना चाहिए।

Pankaj Srivastava
Published on: 17 Jun 2023 11:46 AM GMT

Kannauj News: कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने हिमाचल के चंबा की घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि कट्टरपंथियों को ढूंढ ढूंढ कर कुचल देना चाहिए और उनका नामोनिशान मिटा देना चाहिए।

चंबा में मुस्लिम लड़की से प्रेम करने के मामले में हिंदू युवक की हत्या कर उसके 8 टुकड़े किए जाने पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि चंबा में जिस प्रकार से हिंदू दलित युवक की हत्या कर दिया गया और उसके 8 से अधिक टुकड़े कर दिए गए। केवल इस कारण कि वह मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था। यदि कोई हिंदू लड़की धर्म परिवर्तन नहीं करेगी तो काट दी जाएगी और कोई हिंदू लड़का यदि किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम करेगा तो वह काट दिया जाएगा तो आखिर चल क्या रहा है यह देश में और हिमाचल की सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है। हिमांचल के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीखना चाहिए। जिस प्रकार से उन्होंने उत्तर प्रदेश में 427 से अधिक मुकदमे पिछले 2 वर्ष में दर्ज कराए हैं और साथ ही 800 से अधिक गिरफ्तारियां की हैं। जहां जरूरत हुई है वहां उन्होंने बुलडोजर भी चलाया है।

इस प्रकार से देश के तमाम सारे कट्टरपंथी विभिन्न छलावों से और तमाम प्रकार के प्रलोभनो से इस देश की धार्मिक जनसंख्या को प्रभावित करना चाहते हैं। समय आ गया है कि ऐसे लोगों को ढूंढ ढूंढ कर कुचल देना चाहिए, ऐसे लोगों का नामोनिशान मिटा देना चाहिए। हिमाचल के मुख्यमंत्री से मैं डिमांड करता हूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीख लेते हुए कठोरतम कार्रवाई करें और मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।

पहले युवक को मार कर घायल किया, फिर शरीर के कर डाले आठ टुकड़े

हिमाचल के चम्बा जिले में 21 साल के मनोहर की निर्मम हत्या के मामले में बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावार है। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चंबा की घटना सामान्य घटना नहीं है। इस घटना ने हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। सरकार इस घटना को सरकार ने गंभीरता से नहीं ले रही है। कांग्रेस सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने बार-बार बयान दिया की 99 फीसदी हिंदू आबादी में कांग्रेस जीती है। इस बयान को घटना के साथ जोड़ते हुए उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

पहले युवक को घर बुलाया जाता है और फिर

जय राम ठाकुर ने युवक की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि तीन लोगों के कहने पर पहले मनोहर को घर बुलाया जाता है फिर वहां बहस होती है और उसे डंडे से घायल किया जाता है। बाद में घर के आंगन से बेहोश पड़े मनोहर के आठ टुकड़े कर दिए जाते हैं। उसकी मौत हुई या उसे जिन्दा ही काट दिया। शरीर को काटने के लिए आरा मशीन उपयोग में लाई गई। शरीर के आठ टुकड़े कर नाले में पानी के नीचे दबा दिए जाते हैं। जूता पानी में बहा और दुर्गंध आई तो घटना का पता चला।

जयराम ठाकुर ने पूछे सवाल

जयराम ठाकुर ने आरोपी के तार आतंकियों से जोड़ते हुए पूछा कि नोटबंदी के दौरान आरोपी ने 95 लाख रुपये के नोट बदले और उसके खाते में दो करोड़ हैं। जबकि उसके पास इतना बड़ा आय का साधन नहीं है। आरोपी के पास तीन बीघा जमीन है जबकि कब्जा 100 बीघा पर कर रखा है। अपनी जमीन में किसी को आने नहीं देता है। दस हजार की ऊंचाई पर रहता है। 100 भेड़ बकरियाँ इसके पास हैं जबकि 200 बेचता है।

सतरुंडी कांड से जुड़ा था नाम

हिमाचल के चंबा में 1998 में हुए सतरुंडी आंतकी हमले में 35 लोगों की मौत हुई थी उसमें भी आरोपी के तार जुड़े थे। आरोपी की बहन के साथ मनोहर का मिलना जुलना था। क्या इसलिए इसको मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने मामले जांच एनआईए से कराने की मांग उठाई है ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि क्योंकि कांग्रेस के स्थानीय प्रभावशाली नेता इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे

Pankaj Srivastava

Pankaj Srivastava

Next Story