×

Kannauj: प्यार में बदली फेसबुक की दोस्ती, फिर मंदिर में रचाई शादी

Kannauj: जिले के तालग्राम क्षेत्र में एक फिल्मी कहानी की तरह मामला सामने आया है। यह कहानी ग्राम ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की है।

Pankaj Srivastava
Published on: 28 March 2024 6:46 AM GMT
kannauj news
X

प्यार में बदली फेसबुक की दोस्ती, फिर मंदिर में रचाई शादी (न्यूजट्रैक) 

Kannauj News: जिले के तालग्राम क्षेत्र में एक फिल्मी कहानी की तरह मामला सामने आया है। यह कहानी ग्राम ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की है। इस समय दोनों की शादी सोशल मीडिया में छाई हुई है। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर बंदिशें लगानी शुर कर दी। लेकिन मंगलवार को प्रियंका घर के बंदिशें तोड़कर अपने प्रेमी सूरज पटेल के घर पहुंच गई और शादी कर हमेशा के लिए उसके घर में रहने की बात कही। जिसके बाद सूरज पटेल के परिजन भौचक्के रह गए।

हालांकि सूरज के परिजनों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था। लेकिन प्रियंका के मां और पिता को यह शादी मंजूर नहीं थी और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उनके मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने बुधवार को दौलत धाम मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए।

फेसबुक पर सूरज और प्रियंका की हुई थी मुलाकात

ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की लव स्टोरी की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुई। एक साल पहले फेसबुक के जरिये से दोनों की मुलाकात हुई। सूरज पटेल थाना क्षेत्र के ग्राम ख़बरामऊ निवासी है। जबकि प्रियंका कुशवाहा गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी है। पहले सूरज ने प्रियंका को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे प्रियंका ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई। उन्हें मालूम नही पड़ा और दोनों ने शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला किया। इसी बीच प्रियंका के घरवालों को उसके अफेयर की जानकारी हो गई। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। क्षेत्र में यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story