×

Kannauj News: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, पुलिस महिलाओं के साथ करती है अश्लील हरकत

Kannauj News: भाजपा एमपी सुब्रत पाठक समेत 42 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हो गया। सभी पर आरोपी को छुड़ाने का आरोप है।

Snigdha Singh
Published on: 3 Jun 2023 4:05 PM GMT (Updated on: 3 Jun 2023 9:57 PM GMT)
Kannauj News: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, पुलिस महिलाओं के साथ करती है अश्लील हरकत
X
Subrata Pathak (Image: Social Media)

Kannauj News: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने एफआईआर दर्ज होने के बाद बयान दिया है। उन्होनें एसपी कुंवर अनुपम सिंह पर स्वंय और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने मंडी समिति चौकी प्रभारी के पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कर्मी महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते है। कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 42 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि देर रात मंडी समिति पर विवाद हुआ था, पुलिस ने एफआईआर में आरोपी को जबरन छुड़ाने के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक एफआईआर में 10 नामजद और 42 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्नाव पुलिस ने शुक्रवार को कन्नौज से एक अपहृत युवक को एक आरोपी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी और पीड़ित लेकर को उन्नाव के लिए निकल गई। वहीं, दूसरी तरफ आरोपियों के साथियों ने कन्नौज स्थित मंडी चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। इसमें तीन दरोगा समेत सात लोग घायल हो गए। ये सभी उपद्रवी भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सांसद समेत कार्यकर्ताओं पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि उपद्रवियों का पहचान कार्रवाई की जा रही है। कहना है कि आरोपी को छुड़ाने के प्रयास किया है।

आरोपी भी भाजपा कार्यकर्ता

उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नौज के प्रेमनगर करीमपुर निवासी दीपू ने बताया कि वह उन्नाव में किराये पर रहता है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे कन्नौज निवासी प्रभाकर कुशवाहा, सागर शर्मा, विशाल कटियार और अभिषेक दुबे उसके भाई नीलेश का अपहरण कर ले गए। जान का खतरा बताते हुए युवक ने उन्नाव के थाने औरास में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गंभीरत दिखाते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को नीलेश की लोकेशन कन्नौज स्थित एक जिम में मिली। रात करीब 10:30 बजे यहां उन्नाव पुलिस ने छापा मारकर नीलेश को बरामद कर लिया। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है, जिसके बाद साथियों ने हंगामा कर दिया।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story