×

Kannauj News: करवाचौथ पर बाजारों में दिखी रौनक, महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

Kannauj News: बुधवार को विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर चांद के दर्शन कर करवा चौथ व्रत का परायण की।

Pankaj Srivastava
Published on: 1 Nov 2023 10:48 AM GMT
Women shopped extensively on Karva Chauth
X

Women shopped extensively on Karva Chauth

Kannauj News: कन्नौज जिले में करवाचैथ व्रत को लेकर विवाहित महिलाएं उत्साहित नजर आ रही हैं। शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। खासकर महिलाओं की भीड़ श्रंगार और साज-सज्जा की दुकानों पर ज्यादा रही। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान सजा रखी है।

बुधवार को विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर चांद के दर्शन कर करवा चौथ व्रत का परायण की। करवा चौथ व्रत को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने जोरदार तैयारियां की हैं। शहर के बाजारों में जगह-जगह चूरा, गट्टे, मिट्टी का करवा, पूजन का कैलेंडर समेत कई सजावटी सामानों की दुकानें सज गईं। सुबह से ही बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। बाजारों में चाइनीज सजावटी सामान धूम मचाए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ महिला मार्केट में रही, यहां महिलाओं ने चूड़ियां और श्रंगार के सामान समेत कपड़ों और सजावटी सामानों की खरीदारी की।


सोलह श्रंगार में महंगाई बन रही रोड़ा

बेहताषा बड़ती मंहगाई त्यौहारों के लिए ग्रहण बनने लग गयी है। मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है, जिसके चलते लोगो की जुबां पर आ ही जाता है कि मंहगाई डायन मारे जात है। महिलाओं का कहना है कि बीते वर्षों में जहां त्यौहारों पर लोग जमकर खरीदारी करते थे। तो वहीं महिलाएं भी सोलह श्रृंगार के लिए तमाम खरीदारी कर लेती थी। किन्तु महंगाई ने उनके अरमानों पर पानी फेर रखा है। अब तो महज खानापूरी कर त्यौहार पर जरूरी सामानों की ही खरीदारी हो रही है। करवा चौथ की तैयारियों मे जुटी महिलाओं को इस बार भी महंगाई का असर दिखाई दिया।


दुकानदारों ने बढ़ाए करवे के दाम

करवा चौथ पर पूजा में उपयोग जाने वाले मिट्टी के रंगोली बने करवों की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। रंगीन करवा महिलाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे। वहीं मंहगाई के चलते दुकानदारों ने करवे के दाम बढ़ा दिए। सादा करवे की कीमत 50 रूपए रही तो वहीं रंगोली बने करवा 100 रूपए तक का बिका। करवा चौथ व्रत पर पूजा अर्चना में प्रयोग होने वाला चूरा व शक्कर से बनी गट्टियों से बाजार गुलजार रहे। बाजार मे चूरा 50 से 70,कन्नौजी गट्टे का दाम 80 रुपये से लेकर 280 रुपये प्रति किलो, गट्टियां 80 रुपये से लेकर 140 और कैलेण्डर 10 से 50 रुपए में बिके।



Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story